Aaj Ka Panchang: पढ़ें 30 अप्रैल 2021 का पंचांग, सती अनुसुइया जयंती आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 30 अप्रैल 2021 और दिन शुक्रवार है। आज सती अनुसुइया जयंती है। आज गणेश चतुर्थी भी है। इस दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधि विधान से पूजा की जाती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 07:43 AM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 09:30 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 30 अप्रैल 2021 का पंचांग, सती अनुसुइया जयंती आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 30 अप्रैल 2021 का पंचांग, सती अनुसुइया जयंती आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 30 अप्रैल 2021 और दिन शुक्रवार है। आज सती अनुसुइया जयंती है। आज गणेश चतुर्थी भी है। इस दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधि विधान से पूजा की जाती है। उनको मोदक का भोग लगाते हैं और 21 दूर्वा चढ़ाते हैं। शुक्रवार के दिन आपको माता लक्ष्मी, शीतला माता और मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। इन तीन देवियों की कृपा से व्यक्ति को धन, वैभव, आरोग्य और शक्ति प्राप्त होती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

विशेष: सती अनुसुइया जयंती।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु वैशाख मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 19 घंटे 10 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी ज्येष्ठा नक्षत्र 12 घंटे 08 मिनट तक, तत्पश्चात् मूल नक्षत्र परिघ योग 08 घंटे 03 मिनट तक, तत्पश्चात् शिव योग वृश्चिक में चंद्रमा 12 घंटे 08 मिनट तक तत्पश्चात् धनु में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 41 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 56 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात 10 बजकर 48 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 1 मई को प्रात: 08 बजकर 15 मिनट है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से दोपहर 03 बजकर 24 मिनट तक।

अमृत काल: 01 मई को प्रात: 04 बजकर 22 मिनट से सुबह 05 बजकर 50 मिनट तक।

आज वैशाख कृष्ण चतुर्थी है। आज चतुर्थी के दिन गणेश चालीसा और उनके मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी