Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 19 September 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार दिन है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 05:30 AM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 01:45 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 19 September 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार दिन है। आज मलमास या अधिकमास का दूसरा दिन है। आज के दिन आपको भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए क्योंकि मलमास भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। वहीं शनिवार का दिन राम भक्त हनुमान और शनि देव की आराधना के लिए समर्पित है। शनि दोष या शनि पीड़ा से मुक्ति के लिए उपाय​ किए जाते हैं। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया ति​थि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

विशेष: तृतीया तिथि की क्षय।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, उत्तरगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया 09 घंटे 11 मिनट तक, तत्पश्चात् तृतीया चित्रा नक्षत्र 25 घंटे 21 मिनट तक, तत्पश्चात् स्वाती नक्षत्र ब्रह्म योग 15 घंटे 35 मिनट तक, तत्पश्चात् ऐन्द्र योग कन्या में चंद्रमा 14 घंटे 42 मिनट तक तत्पश्चात् तुला में।

आज का शुभ समय 

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक।

अमृत काल: सुबह 07 बजकर 11 मिनट से सुबह 08 बजकर 36 मिनट तक। 20 सितंबर को तड़के 02 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 54 मिनट तक।

रवि योग: देर रात 12 बजकर 51 मिनट से 20 सितंबर को सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: दोपहर 12 बजकर 51 मिनट से 20 सितंबर को सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 21 मिनट से दोपहर 03 बजकर 10 मिनट तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज मलमास के दूसरे दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 13 मिनट पर होना है और सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 26 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आ​ज चंद्रोदय दिन में 08 बजकर 39 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त रात में 08 बजकर 20 मिनट पर होगा।

आज अधिक आश्विन मास की द्वितीया ति​थि है। मलमास चल रहा है, इस मास में विष्णु पुराण, श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण अच्छा माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी