Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 दिसंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार दिन है। आज 16 दिसंबर है। आज बुधवार के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी विधि विधान से पूजा की जाती है। आज गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना शुभ माना जाता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 16 Dec 2020 06:34 AM (IST) Updated:Wed, 16 Dec 2020 09:42 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 दिसंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 दिसंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार दिन है। आज 16 दिसंबर है। आज बुधवार के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी विधि विधान से पूजा की जाती है। आज के दिन गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करना अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। गणेश जी प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया 16 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् तृतीया पूर्वाआषाढ़ा नक्षत्र 20 घंटे 04 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तराआषाढ़ा नक्षत्र वृद्धि योग 18 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् धु्रव योग धनु में चंद्रमा 25 घंटे 48 मिनट तक तत्पश्चात् मकर में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 07 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 27 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के ​दिन चंद्रोदय सुबह 08 बजकर 41 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त उसी शाम 07 बजकर 10 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।

अमृत काल: आज दोपहर 03 बजकर 34 मिनट से शाम 05 बजकर 04 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजे से दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, विजय मुहूर्त में किया गया कार्य सफल होता है।

आज मार्गशीर्ष शुक्ल द्वितीया है। आज बुधवार को श्री गणेश चालीसा, गणेश मंत्र और बुधवार व्रत का पाठ करना उत्तम माना जाता है। आज आपको पूजा के समय गणेश जी को लाल फूल अर्पित करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी