Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 जनवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 15 जनवरी 2021 और दिन शुक्रवार है। सुबह 0805 बजे के बादे से तृतीया तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज प्रातकाल से ही पंचक लग रहा है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 05:30 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 12:31 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 जनवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 जनवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 15 जनवरी 2021 और दिन शुक्रवार है। सुबह 08:05 बजे के बादे से तृतीया तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज प्रात:काल से ही पंचक लग रहा है। कल 16 जनवरी के सुबह रवि योग लग रहा है, जो 2 घंटे के लिए होगा। आज शुक्रवार के दिन तीन देवियों मां दुर्गा, माता लक्ष्मी और शीतला माता की पूजा करने का ​विधान है। माता रानी की कृपा से आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे। माता लक्ष्मी आपको धन धान्य से भर देंगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

विशेष: पंचक (शाम 05:06 बजे से प्रारंभ 20 जनवरी को दोपहर 12:36 बजे पर समाप्त)

आज का पर्व एवं त्योहार: करिदिन।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया 08 घंटे 05 मिनट तक, तत्पश्चात् तृतीया धनिष्ठा नक्षत्र 29 घंटे 17 मिनट तक, तत्पश्चात् शतभिषा नक्षत्र सिद्धि योग 20 घंटे 22 मिनट तक, तत्पश्चात् व्यतिपात योग मकर में चंद्रमा 17 घंटे 06 मिनट तक तत्पश्चात् कुंभ में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 15 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 46 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 09 बजे होगा। चंद्र का अस्त शाम के समय 07 बजकर 59 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से दोपहर 02 बजकर 58 मिनट तक।

अमृत काल: शाम को 06 बजकर 48 मिनट से रात 08 बजकर 44 मिनट तक।

रवि योग: 16 जनवरी को प्रात: 05 बजकर 17 मिनट से सुबह 07 बजकर 15 मिनट तक।

आज पौष शुक्ल द्वितीया है। आज शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मत्रों का जाप करना अत्यंत शुभ होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी