Aaj Ka Panchang: पढ़ें 08 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 08 September 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज शुद्ध आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार दिन है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 06:40 AM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 01:19 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 08 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 08 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 08 September 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज शुद्ध आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार दिन है। आज के दिन षष्ठी श्राद्ध है। मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित होता है। आज के दिन आपको हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए, जो आपके लिए कल्याणकारी रहेगा। आज पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, शुद्ध आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

श्राद्ध: षष्ठी श्राद्ध।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज की भद्रा: रात्रि के 12:03 बजे से 09 सितंबर को दोपहर 01:08 बजे तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु शुद्ध आश्विन मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी 24 घंटे 03 मिनट तक, तत्पश्चात् सप्तमी भरणी नक्षत्र 08 घंटे 26 मिनट तक, तत्पश्चात् कृतिका नक्षत्र व्याघात योग 17 घंटे 35 मिनट तक, तत्पश्चात् हर्षण योग मेष में चंद्रमा 15 घंटे 10 मिनट तक तत्पश्चात् वृष में।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 58 मिनट से से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक।

त्रिपुष्कर योग: आज दिन में 11 बजकर 32 मिनट से देर रात 10 बजकर 46 मिनट तक।

अमृत काल: रात में 08 बजकर 05 मिनट से दोप​हर देर रात 09 बजकर 52 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज सुबह 06 बजकर 06 मिनट से देर रात 10 बजकर 46 मिनट तक।

रवि योग: आज सुबह 06 बजकर 06 मिनट से देर रात 10 बजकर 46 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त 

आज के दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 06 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 41 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त 

आ​ज के दिन चंद्रोदय रात 10 बजकर 28 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन बुधवार 09 सितंबर को दिन में 11 बजकर 49 मिनट पर होगा।

आज शुद्ध आश्विन कृष्ण षष्ठी तिथि है। आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा तथा सुंदरकांड का पाठ करना और हनुमान जी की आरती करना उत्तम माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी