Aaj Ka Panchang: पढ़ें 08 अप्रैल 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज 08 अप्रैल 2021 और दिन गुरुवार है। आज पंचक लगा है और वारूणी योग भी है। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु देवों के गुरु बृहस्पति और साईं बाबा की आराधना करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 08:51 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 11:37 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 08 अप्रैल 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 08 अप्रैल 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज 08 अप्रैल 2021 और दिन गुरुवार है। आज पंचक लगा है और वारूणी योग भी है। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु, देवों के गुरु बृहस्पति और साईं बाबा की आराधना करनी चाहिए। आज के दिन भगवान विष्णु को तुलसी दल, पीले पुष्प और पीले रंग की मिठाई अर्पित करें। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

विशेष: पंचक, वारूणी योग।

विक्रम संवत 2077 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु चैत्र मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी 27 घंटे 16 मिनट तक, तत्पश्चात् त्रयोदशी शतभिषा नक्षत्र 28 घंटे 57 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वभाद्रपद नक्षत्र शुभ योग 13 घंटे 50 मिनट तक, तत्पश्चात् शुक्ल योग कुंभ में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 03 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 43 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय 09 अप्रैल को प्रात: 04 बजकर 45 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त दोपहर 03 बजकर 26 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 09 बजकर 20 मिनट से रात 11 बजकर 02 मिनट तक।

आज चैत्र कृष्ण द्वादशी है। आज गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा, विष्णु पुराण और विष्णु मंत्रों का जाप करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी