Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 06 September 2020 हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज शुद्ध आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार दिन है। आज चतुर्थी श्राद्ध है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sun, 06 Sep 2020 06:34 AM (IST) Updated:Sun, 06 Sep 2020 03:39 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 06 September 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज शुद्ध आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार दिन है। आज चतुर्थी श्राद्ध है। इस तिथि को जिनके भी परिजनों का देहातं हुआ है, वे लोग श्राद्धकर्म के तहत पिंडदान और तर्पण करते हैं। आज रविवार का दिन भगवान सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित होता है। आज स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति बेहतर होती है। आज पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, शुद्ध आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

श्राद्ध: चतुर्थी श्राद्ध।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु शुद्ध आश्विन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 19 घंटे 07 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी अश्वनी नक्षत्र 29 घंटे 24 मिनट तक, तत्पश्चात् भरणी वृद्धि योग 15 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् धु्रव योग मेष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 04 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 44 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आ​ज के दिन चंद्रोदय रात 09 बजकर 23 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन सोमवार 07 सितंबर को सुबह 09 बजकर 58 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 59 मिनट से से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06 बजकर 04 मिनट से शाम को 04 बजकर 54 मिनट तक।

अमृत काल: सुबह 08 बजकर 47 मिनट से दिन में 10 बजकर 35 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से दोपहर 03 बजकर 21 मिनट तक।

आज शुद्ध आश्विन कृष्ण चतुर्थी तिथि है। पितृपक्ष का आज पांचवा दिन है। आज रविवार के दिन सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए ज्योतिष उपाय किए जाते हैं। उसमें सूर्य देव को जल देना, सूर्य मंत्र का जाप और सूर्य देव की पूजा शामिल है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी