Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 अगस्त 2020 का पंचांग, आज है कजरी तीज, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Panchang 06 August 2020 आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन गुरुवार है। आज के दिन कजरी तीज का पर्व मनाया जाता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 06:26 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:56 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 अगस्त 2020 का पंचांग, आज है कजरी तीज, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 अगस्त 2020 का पंचांग, आज है कजरी तीज, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Panchang 06 August 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन गुरुवार है। आज के दिन कजरी तीज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य के माता पार्वती एवं भगवान शिव की पूजा करती हैं। पूजा में माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित की जाती है। आज के पंचांग में राहुकाल, दिशाशूल, शुभ मुहूर्त के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

विशेष: पंचक।

आज का पर्व एवं त्योहार: कजरी तीज।

आज की भद्रा: प्रात: 11:30 बजे से रात्रि के 12:16 मिनट तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की तृतीया 24 घंटे 16 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्थी शतभिषा नक्षत्र 11 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वभाद्रपद नक्षत्र अतिगण्ड योग 29 घंटे 21 मिनट तक, तत्पश्चात् सुकर्मा योग कुंभ में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

06 अगस्त को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 45 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 08 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज कजरी तीज के दिन चंद्रोदय रात में 09 बजकर 06 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त अगले दिन सुबह 07 बजकर 58 मिनट पर।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 53 मिनट तक।

अमृत काल: 07 अगस्त को तड़के 04 बजकर 49 मिनट से सुबह 06 बजकर 34 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से दोपहर 03 बजकर 34 मिनट तक।

आज भाद्रपद कृष्ण तृतीया है। आज के दिन अविवाहित कन्याएं भी निर्जला व्रत रखती हैं और माता पार्वती तथा भगवान शिव की पूजा करती हैं। उनके इस व्रत से योग्य जीवनसाथी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। भाद्रपद मास के तीसरे दिन आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी