October 2022 Vrat Tyohar: कब है दशहरा, दिवाली, करवा चौथ और छठ पूजा? जानें अक्टूबर माह के व्रत त्योहार

Hindu Calendar Festivals List अक्टूबर 2022 में कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। इस माह की शुरुआत में ही दुर्गा अष्टमी पड़ रही है वहीं अंत छठ पूजा के साथ हो रहा है। जानिए अक्टूबर माह में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में

By Shivani SinghEdited By: Publish:Mon, 26 Sep 2022 10:00 AM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2022 12:07 PM (IST)
October 2022 Vrat Tyohar: कब है दशहरा, दिवाली, करवा चौथ और छठ पूजा? जानें अक्टूबर माह के व्रत त्योहार
October 2022 Vrat Tyohar: दशहरा, दिवाली, करवा चौथ, छठ पूजा सहित अक्टूबर माह में पड़ रहे हैं ये व्रत त्योहार

नई दिल्ली, October 2022 Vrat Tyohar: अंग्रेजी माह का 10वां अक्टूबर हिंदू धर्म के पचांग के अनुसार काफी खास है। क्योंकि इस माह काफी खास व्रत त्योहार पड़ने वाले हैं। अक्टूबर माह की शुरुआत शारदीय नवरात्र के षष्ठी तिथि के साथ हो रही है। इसके साथ ही इस माह में त्योहारों की लंबी लिस्ट है इस माह दुर्गाष्टमी, दशहरा, शरद पूर्णिमा, दिवाली, धनतेरस, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, अहोई अष्टमी व्रत, छठ पूजा के साथ-साथ कार्तिक मास का आरंभ हो रहा है। जानिए अक्टूबर माह में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में।

अक्टूबर 2022 व्रत त्योहार

03 अक्टूबर 2022, सोमवार- दुर्गा अष्टमी या महाष्टमी, कन्या पूजन, हवन

04 अक्टूबर 2022, मंगलवार: महा नवमी, नवरात्रि पारण

05 अक्टूबर बुधवार: विजयादशमी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशहरा, रावण पुतला दहन

09 अक्टूबर 2022, रविवार- शरद पूर्णिमा, कोजागर पूर्णिमा व्रत, आश्विन पूर्णिमा

13 अक्टूबर 2022, गुरुवार- करवा चौथ व्रत

17 अक्टूबर 2022, सोमवार- अहोई अष्टमी व्रत

23 अक्टूबर 2022, रविवार- धनतेरस, मासिक शिवरात्रि

24 अक्टूबर 2022, सोमवार- दिवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी

25 अक्टूबर 2022, मंगलवार- सूर्य ग्रहण

26 अक्टूबर 2022, बुधवार- गोवर्धन पूजा, भाई दूज, भैया दूज

30 अक्टूबर 2022, रविवार- छठ पूजा

दशहरा 2022 कब है

इस साल 5 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जा रहाहै। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री राम से लंकापति रावण का वध किया था। इसी कारण हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में इसे मनाते हैं।

कब है करवा चौथ 2022

इस साल करवा चौथ का पर्व 13 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती है और शान को चंद्रदेव के दर्शन और पूजा करने के बाद ही अपने व्रत को खोलती है।

कब है धनतेरस 2022

इस साल धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर भगवान की पूजा करने का विधान है। इस दिन सोना-चांदी के साथ अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

कब है दिवाली 2022

इस साल देशभर में दीपावली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम माता सीता, लक्ष्मण जी के साथ अयोध्या पहुंचे थे। उनके आने की खुशी में पूरे अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए थे। इसी कारण हर साल इस पर्व को मनाया जाता है।

सूर्यग्रहण 2022

इस साल साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को पड़ रहा है। ज्योतिषविदों का कहना है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए इसका अशुभ प्रभाव काफी कम होगा। साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर सुबह 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

Pic Credfit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी