Happy New Year 2022 Wishes: नए वर्ष की नई प्रभा में,सपने सजाओ जीवन में…. नए साल 2022 पर भेजें ऐसे शुभकामना संदेश

Happy New Year 2022 Wishes नया साल 2022 की शुरूआत होने वाली है। सभी लोग नई उम्मीदों और नई आशाओं के साथ नए साल का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हम अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को नए साल की शुभकामनाओं के संदेश भेजकर मंगल कामना कर सकते हैं।

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Thu, 30 Dec 2021 12:15 PM (IST) Updated:Sat, 01 Jan 2022 09:47 AM (IST)
Happy New Year 2022 Wishes: नए वर्ष की नई प्रभा में,सपने सजाओ जीवन में…. नए साल 2022 पर भेजें ऐसे शुभकामना संदेश
New Year 2022 Wishes: नए वर्ष की नई प्रभा में,सपने सजाओ जीवन में…. नए साल पर भेजें ऐसे शुभकामना संदेश

 Happy New Year 2022 Wishes: नया साल 2022 की शुरूआत होने वाली है। सभी लोग नई उम्मीदों और नई आशाओं के साथ नए साल का इंतजार कर रहे हैं। बीते हुए साल के मीठे-कड़ुवे अनुभवों को यादों में सहेज कर अपने जीवन में नई शुरूआत करना चाहते हैं। यूं तो हम नए साल का जश्न पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाती है।लेकिन पिछले सालों की तरह इस साल भी पूरी दुनिया कोरोना महामारी और उसके नए वैरियंट के बचाव के लिए एहतियात बरत रही है। ऐसे में इस साल भी हमारे लिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ नए साल जश्न का खुले दिल से मनाना मुश्किल होगा। लेकिन हम अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को नए साल की शुभकामनाओं के संदेश भेज कर उनका साथ निभा सकते हैं। आने वाले नए साल में उनके लिये शुभ और मंगल की कामना कर सकते हैं।

Happy New Year Wishes 2022 -

1. नए वर्ष की नई प्रभा में,

सपने सजाओ जीवन में,

सपनों को पूरा करके दिखाओ,

हर दिन को जियो जीवन में..

नव वर्ष 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. सदा दूर रहो ग़म की परछाइयों से,

सामना ना हो कभी तन्हाइयों से,

हर अरमान हर ख़्वाब पूरा हो आपका,

यही दुआ है दिल की गहराइयों से!!

नए साल 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं!

3. भूल जाओ बीते हुए कल को

मुस्कुराओ चाहे जो भी पल हो

खुशिया लेकर आएगा आने वाला कल

ऐसा आने वाला नया साल हो

नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं!

4.बीत गया जो साल भूल जाएं

नए साल को हंस कर गले लगाएं,

करते है हम रब से दुआ सिर झुका के,

इस साल आपके सारे सपने पूरे हो जाएं!

नए साल 2022 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

5. सुनहरे सपनों की झंकार लाया है नववर्ष,

खुशियों के अनमोल उपहार लाया है नववर्ष,

आपकी राहों में फूलों को बिखराकर लाया है नववर्ष,

महकी हुई बहारों की खुशबू लाया है नववर्ष!

Happy New Year 2022…

6. दोस्त को दोस्ती से पहले,

प्यार को मोहब्बत से पहले,

खुशी को गम से पहले,

और आप को सबसे पहले,

नए साल की शुभकामनाएं!

7. इस रिश्ते को ऐसे ही बनाये रखना

दिल में अपनी यादों के चिराग जलाये रखना

बहुत प्यारा सफर रहा 2021 में आपके साथ

बस ऐसा ही 2022 में भी बनाये रखना।

नए साल 2022 की शुभकामनाएं!

8. सोचा किसी अपने से बात करें

अपने किसी को याद करें

किया जो फैसला नए साल की सुभकामनाएं देने का

दिल ने कहा क्यों न शुरुआत आपसे करे

2022 के नए साल की शुभकामनाएं!

9. है एक रंग नया सा, रूप नया सा

दिल में है आज एहसास नया सा

नई चाहते हैं और नई उमंगें

मन में है एक ख्वाब नया सा

नया है साल, नया हैं दिन

रखो अंदाज़ ऐसे जीने का प्यारा सा

नया साल मुबारक हो।

10. दिन को रात से पहले

चाँद को सितारों से पहले

दिल को धड़कन से पहले और

आपको सबसे पहले हैप्पी न्यू ईयर

11. सूरज सा चमकता रहें आपका जीवन

सितारों सा झिलमिलाए आपका आँगन

इन्हीं दुआओं के साथ, आपको नए साल की खूब सारी शुभकामनाएं।

12. हर साल आता है, हर साल जाता है,

आपको वो सब मिले जो आपका दिल चाहता है!

Happy New Year 2022…

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 

chat bot
आपका साथी