Marriage Remedies: शीघ्र विवाह के लिए गुरुवार के दिन करें ये आसान उपाय, मिलेगा मनचाहा वर

इस दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा-उपासना की जाती है। शास्त्रों में निहित कि गुरुवार के दिन व्रत करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस व्रत को अविवाहित लड़कियां भी कर सकती हैं। कुंडली में गुरु मजबूत होने से अविवाहित लड़की की शादी शीघ्र हो जाती है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2024 03:58 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2024 03:58 PM (IST)
Marriage Remedies: शीघ्र विवाह के लिए गुरुवार के दिन करें ये आसान उपाय, मिलेगा मनचाहा वर
Marriage Remedies: शीघ्र विवाह के लिए गुरुवार के दिन करें ये आसान उपाय, मिलेगा मनचाहा वर

HighLights

  • गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
  • इस दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा-उपासना की जाती है।
  • शास्त्रों में निहित कि गुरुवार के दिन व्रत करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Marriage Remedies: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा-उपासना की जाती है। शास्त्रों में निहित कि गुरुवार के दिन व्रत करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस व्रत को अविवाहित लड़कियां भी कर सकती हैं। कुंडली में गुरु मजबूत होने से अविवाहित लड़की की शादी शीघ्र हो जाती है। अतः ज्योतिष हमेशा कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत करने की सलाह देते हैं। अगर आपकी शादी में भी बाधा आ रही है, तो गुरुवार के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही ये उपाय अवश्य करें।

यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

शीघ्र विवाह के उपाय

अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो गुरुवार के दिन 5 जटा वाले नारियल देवों के देव महादेव को समर्पित करें। इस समय 'ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा' मंत्र का जप करें। इस उपाय को हर गुरुवार के दिन कर सकते हैं। ऐसा करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। शीघ्र शादी के लिए हर गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण करें। गृह में विधि-विधान से भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके पश्चात निकटतम मंदिर जाकर मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करें। अर्पित सिंदूर को ग्रीवा पर लगाएं। इस उपाय को करने से भी शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो हर गुरुवार के दिन पूजा के समय 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरूवे नम:' मंत्र का जप करें। इस मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें। भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल अति प्रिय है। अतः गुरुवार के दिन पूजा के समय भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। इस समय शीघ्र शादी की कामना करें। ज्योतिषियों की मानें तो गुप्त दान करने से भी विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाती है। इसके लिए विवाह योग्य युवती के माता-पिता को गुप्त दान करें। इसमें आप धन या वस्तु का दान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हनुमान जी की पूजा करने से क्यों कम होता है साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।

chat bot
आपका साथी