वृष राशि राशिफल 2019 : करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह

वृष राशि राशिफल भविष्यवाणी 2019 जानिए वर्ष 2019 में शिक्षा और ज्ञान, करियर एवं व्यवसाय, प्रेम और सम्बंध, विवाह व सन्तान, धन एवं संपत्ति से सम्बंधित सभी संभावनाओ के बारे में विस्तृत रूप से jagran.com पर

By Molly SethEdited By: Publish:Sun, 23 Dec 2018 02:57 PM (IST) Updated:Sat, 29 Dec 2018 10:30 AM (IST)
वृष राशि राशिफल 2019 : करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह
वृष राशि राशिफल 2019 : करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह

चंद्र राशि के अनुसार वृष राशि वालों के नाम के पहले अक्षर

चंद्र राशि के अनुसार, वृष राशि वालों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से प्रारंभ होते हैं। ई, ऊ,ऐ, ओ, वा, वि, वू, वे और वो। ज्यादातर लोग अपनी राशि या जन्मपत्रिका के नाम को दैनिक जीवन में प्रयोग नहीं करते। एेसे में अगर आपका जन्म नाम आैर प्रयोग किया जाने वाला नाम अलग अलग अक्षरों से प्रारंभ होता है तो यहां पर दी गर्इ राशि को अपने पुकारे जाने वाले नाम के पहले अक्षर से पहचानें। 
 

उभर सकती हैं स्वास्थ्य संबंधी पुरानी दिक्कतें   

स्वास्थ्य की दृष्टि यह वर्ष आपके लिए अच्छा व्यतीत होना चाहिए। हालांकि, हृदय रोग, छाती रोग और रक्तचाप की पुरानी दिक्कतें उभर सकती हैं। इसके अतिरिक्त ऐसी कुछ बीमारियां परेशानी दे सकती हैं, जिनका मूल कारण किसी अंग का समस्याग्रस्त होना हो। मौसमी बीमारियों से भी सावधान रहें।  
 

विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी 

वृष राशि के विद्यार्थियों के लिए साल बेहतर रहेगा, अगस्त से पूर्व आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। अध्ययन में एकाग्रता बनी रहेगी। हालांकि, अगस्त के बाद कुछ अनुचित निर्णय आपको प्रभावित कर सकते हैं। दिसंबर माह के आते-आते पढ़ाई में स्थितियां प्रतिकूलता लिए हुए हो सकती हैं। 

 

जीवन में रहेगा थोड़ा उतार-चढ़ाव  

इस वर्ष रोजमर्रा के जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। सामाजिक संपर्क प्रारंभिक दिनों में आपकी प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकते हैं। व्यवहार एवं वाणी पर आपको संयम रखना चाहिए। आपकी सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च स्तरीय व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेंगे। एक ओर जहां सेहत और ज्ञान का मार्ग ठीक रहेगा वहीं, दूसरी ओर विरोधी परेशान कर सकते हैं। शत्रु एवं प्रतियोगियों की कार्रवाई से आप पीड़ित रह सकते हैं और आर्थिक हानि भी उठानी पड़ सकती है। कुछ मामलों में मुकदमेबाजी का भी सामना करना पड़ सकता है। 
 

दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा 

यह वर्ष आपके दाम्पत्य जीवन के सुख की दृष्टि से शुभ रहना चाहिए। अविवाहितों के लिए विवाह योग बन रहे हैं। साथ ही जिन व्यक्तियों का विवाह हो गया है, उन्हें जीवनसाथी से सहयोग एवं स्नेह मिलेगा। पारिवारिक सुख की दृष्टि से भी वर्ष मिलाजुला रहेगा। 

-ज्योतिषचार्य पंडित दीपक पांडे

chat bot
आपका साथी