मेष राशि राशिफल 2019: करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह

मेष राशि राशिफल भविष्यवाणी 2019 जानिए वर्ष 2019 में शिक्षा और ज्ञान, करियर एवं व्यवसाय, प्रेम और सम्बंध, विवाह व सन्तान, धन एवं संपत्ति से सम्बंधित सभी संभावनाओ के बारे में विस्तृत रूप से jagran.com पर

By Molly SethEdited By: Publish:Sun, 23 Dec 2018 02:54 PM (IST) Updated:Sat, 29 Dec 2018 10:45 AM (IST)
मेष राशि राशिफल 2019: करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह
मेष राशि राशिफल 2019: करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, सेहत, यात्रा, प्रेम और विवाह

चंद्र राशि के अनुसार मेष राशि वालों के नाम के पहले अक्षर 

ज्योतिष राशि के अनुसार, मेष राशि वालों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से प्रारंभ होते हैं। चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो और आ। ज्यादातर लोग अपनी राशि या जन्मपत्रिका के नाम को दैनिक जीवन में प्रयोग नहीं करते। एेसे में अगर आपका जन्म नाम आैर प्रयोग किया जाने वाला नाम अलग अलग अक्षरों से प्रारंभ होता है तो यहां पर दी गर्इ राशि को अपने पुकारे जाने वाले नाम के पहले अक्षर से पहचानें।
 

मिश्रित फल देने वाला होगा यह वर्ष

आपके लिए यह वर्ष मध्यम फलदायक यानी मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। ऐसे लोग जो कुछ समय से हदय रोग से पीड़ित थे, उनकी स्थिति में सुधार होगा। मेष राशि वालों को इस वर्ष पर्याप्त पारिवारिक सुख मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होने की संभावना है और वाहन आदि क्रय करने के योग भी बन रहे हैं। 
 

नए मकान-वाहन का योग

जो व्यक्ति नवीन गृह की तलाश में हैं, उनकी यह तलाश इस वर्ष पूरी हो सकती है। अचल संपत्ति से भी लाभ के योग बन रहे हैं, किंतु जोखिम पूर्ण निर्णय से बचने का प्रयास करें। 

सचेत रहें, वरना धूमिल हो सकती है प्रतिष्ठा 

हांलाकि, इस वर्ष आपको मान-प्रतिष्ठा संबंधी सुख प्राप्त होगा, परंतु कुछ विशेष बातों का ध्यान भी रखना होगा। जिससे आपके सम्मान को ठेस ना पहुंचे। प्रेम संबंधों में संगत का ध्यान रखते हुए विशेष सावधानी रखें। कहने का अर्थ है कि आपको चरित्रहीन व्यक्तियों एवं संगत से बचना चाहिए अन्यथा वर्षों पुरानी मान-प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। 
 

शत्रु कर सकते हैं परेशान 

2019 की आपकी चंद्र कुंडली की माने तो इस वर्ष आपको शत्रु अधिक परेशान कर सकते हैं। उनकी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई से धैर्यपूर्वक एवं विधिपूर्वक शांति का अनुसरण करते हुए निपटाना चाहिए, अन्यथा मुकदमेबाजी हो सकती है। कहीं ना कहीं कर्ज के जाल में फंसने से बचना चाहिए। ऐसा कोई कारोबार प्रारंभ ना करें, जिसमें सुरक्षित या संचित की गर्इ पूंजी का निवेश अधिक हो अन्यथा आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है। 
 

विद्यार्थियों को सावधान रहने की जरूरत है 

ऐसे स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि इस वर्ष मेष राशि वाले विद्यार्थियों को अध्ययन में व्यवधान उत्पन्न होगा, इसलिए विद्यार्थियों को पूर्ण एकाग्रता के साथ अध्ययन करने की सलाह दी जाती है। आप किसी भी विषय को हल्के में ना लें, अन्यथा उसमें विपरीत परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। याद रखें इस राशि वाले विद्यार्थियों को 2019 में विद्या के प्रति लापरवाही नहीं करनी है वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
 

जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंताजनक रहेगा

इस वर्ष मेष राशि वालों का दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा, किंतु दिवाली के आसपास विशेष सतर्कता की आवश्कता है। इस अवधि के दौरान जीवनसाथी का स्वास्थ प्रभावित हो सकता है। किसी बीमारी या मानसिक तनाव के चलते आपका पार्टनर विचलित और अस्वस्थ अनुभव कर सकता है।

-ज्योतिषचार्य पंडित दीपक पांडे

chat bot
आपका साथी