27 अगस्त को जन्म लेने वालों के लिए विविधता बहुत महत्वपूर्ण होती है

यदि आप का जन्‍म हुआ है 27 अगस्त को तो आप हर क्षेत्र में तलाशते हैं विवधता। ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।

By Molly SethEdited By: Publish:Mon, 27 Aug 2018 09:30 AM (IST) Updated:Mon, 27 Aug 2018 09:30 AM (IST)
27 अगस्त को जन्म लेने वालों के लिए विविधता बहुत महत्वपूर्ण होती है
27 अगस्त को जन्म लेने वालों के लिए विविधता बहुत महत्वपूर्ण होती है

सामान्य फल- चूंकि आप द्विस्वभाव राशि के हैं, इसलिए आप कई बार चंचल हो सकते हैं। संबंधों में स्वतन्त्रता पर बंधन आपको रास नहीं आते। बहिर्मुखी स्वभाव और प्रभावी वाकपटुता की वजह से आप जोशीले और रोचक साबित होते हैं। आपके लिए विविधता बहुत महत्वपूर्ण होती है और आपके साथ काम करने के लिए आपके स्वभाव को बहुत अच्छे से समझना होगा। आपकी राशि को अक्सर राशिचक्र की सबसे प्रैक्टिकल और सबसे हठधर्मी राशि माना जाता है। विश्वसनीयता और दृढ़ता आपके व्यक्तित्व की कुंजी है। यह अक्सर कहा जाता है कि आप अच्छे दोस्त हैं और दुश्मन भी। 

आपकी कार्यशैली- आपके दिल दिमाग में नए विचार हमेशा आते रहते हैं। आप काम को शुरू करने में बहुत उत्कृष्ट रहते हैं, किन्तु उन्हें आगे बढ़ाने में या पूरा करने में आप उतने अच्छे साबित नहीं होते। जहां नए विचारों की जरूरत हो, वहां आप पर भरोसा किया जा सकता है कि आप नए विचार प्रदान करेंगे। आप कई बार बिना किसी कारण के हठधर्मी या जिद्दी हो सकते हैं और इस वजह से लोगों की सहानुभूति खो सकते हैं।

प्रेम रोमांस- आपको अक्सर अंतर्मुखी की श्रेणी में रखा जाता है, परन्तु सही व्यक्ति से मिलने के बाद अपने प्रेम का प्रबल प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। आप गंभीर संबंध शुरू करने के मामले में काफी सावधान रहते हैं और इस बात को सुनिश्चित कर लेना चाहते हैं कि आप अपने पार्टनर पर पूरी तरह विश्वास कर सकते हैं।

बिजनेस और आर्थिक स्थिति- आप अच्छे सम्पादक, लेखक, रेडियो आर्टिस्ट, टेलीविजन प्रोड्यूसर या एंकर, लेक्चरर, लिंग्विस्ट टीचर, बैंकर, ट्रेवल सेल्समैन बन सकते हैं क्योंकि आपमें बेचते या खरीदते समय प्रयोगधर्मी होने की अद्भुत प्रतिभा होती है। आर्थिक दृष्टि से आपको अक्सर कई परेशानियों से जूझना होगा। आपको इस तरफ ध्यान देना चाहिए। जल्दी ही आप इस कमी से उबर जाएंगे और अनिश्चितताओं का हल ढूंढ पाएंगे। यदि आप नौकरी में हैं तो तब तक हार न माने जब तक कि आप अपने लक्ष्य को हासिल न कर लें या उनके लिए हर संभव प्रयास न कर लें।  

स्वास्थ्य- आप बिस्तर पर ज्यादा समय तक नहीं रहेंगे। गले की तकलीफ घेंघा रोग, टान्सिलाइटिस, गैरिंगगाइटिस, मोटापा और कब्ज की शिकायत सम्भव है।

आश्चर्यजनक बात- आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। संकटकाल में आप साहसी और जुझारू रहेंगे और हार मानने से इंकार कर देंगे,

चेतावनी- आप का अधिक स्पष्टवादी होना ठीक नहीं इससे आप लोगों को अपना दुश्मन बना लेंगे।

शुभ दिन- रविवार आैर बुधवार।

शुभ रंग- नीला और काला।

-पंडित विजय त्रिपाठी विजय ​

chat bot
आपका साथी