24 नवम्बर को जन्म लेने वालों के सामने आयेंगी चुनौतियां प्रगति आैर विजय के साथ

यदि आप का जन्‍म हुआ है 24 नवम्बर को तो अल्पलाभ की प्राप्ति हो ही जायेगी। मान सम्मान भी बढ़ेगा, ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।

By Molly SethEdited By: Publish:Sat, 24 Nov 2018 11:08 AM (IST) Updated:Sat, 24 Nov 2018 11:08 AM (IST)
24 नवम्बर को जन्म लेने वालों के सामने आयेंगी चुनौतियां प्रगति आैर विजय के साथ
24 नवम्बर को जन्म लेने वालों के सामने आयेंगी चुनौतियां प्रगति आैर विजय के साथ

सामान्य फल- अधिकारी की अनुकूलता और विशेष परामर्श की चर्चा होगी। किसी स्थायी आवश्यकता के लिए व्यय करेंगे। अध्ययन मनन व बौद्धिक गतिविधियों में रूचि लेंगे। कार्यों में गति आयेगी। बुजुर्गों के प्रति उत्तरदायित्व पूरे होंगे। कुछ बौद्धिक उलझनों के कारण लाभ मार्ग अवरूद्ध रहेगा। अल्पलाभ की प्राप्ति हो ही जायेगी। मान सम्मान भी बढ़ेगा। निकट के मित्रों से मेल जोल भी होगा। विभिन्न स्रोतों से भी धन पाने की संभावना है। परिवार के आयोजन पर अपव्यय से बचें। आयोजन में किसी षड्यंत्र तथा दुर्घटना संबंधी सावधानी आवश्यक है। इस समय आपकी झिझक और शंकाएं कम होंगी। आप कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, अतीत से नाता तोड़ेंगे और एक ऐसे दौर में दाखिल होंगे, जब आप नए काम करने के लिए तैयार होंगे।

आपकी कार्यशैली- महत्वपूर्ण बात यह है कि समय के शुरूआती हिस्से में ऊंची आशाएं और गंभीर शंकाएं एक-दूसरे से लड़ते-भिड़ते रहेंगे और आप इसी उधेड़बुन में रहेंगे कि क्या आपने सही निर्णय लिया है, क्या आपका चुना सही है। चाहे परिणाम जो भी हों। आगे आने वाले समय के बारे में तीन शब्दों में कहा जा सकता है, चुनौतियां,  प्रगति, विजय। किसी पुरानी चीज या योजना को नए ढंग से करना पसंद करेंगे।

प्रेम और रोमांस- रोमांस में आप अपने में बदलाव करने में सक्षम हो जाएंगे। यह भ्रम कि क्या मुझे आगे बढ़ना चाहिए या नहीं बढ़ना चाहिए समाप्त होगा ? अगर आप यह सोच रहे हों और किस्मत का इशारा चाहते हों तो आगे बढ़ जाइए, चाहे आपके प्रेम संबंध किसी भी स्थिति में हों। आदर्श स्थिति का इंतजार ठीक है, इस बात की संभावना है कि किसी के साथ आपका प्रबल आकर्षण हो जाए।

बिजनेस और आर्थिक स्थिति- आपको जो चाहिए वह आप पाकर ही रहते हैं चाहे अंजाम कुछ भी हो। टीचिंग धार्मिक क्षेत्र, कानून, राजनीति, प्रशासन, बिजनेस या बैंकिग के क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं और आप स्टेज से जुडे़ व्यवसायों में भी सफल हो सकते हैं। आपकी आमदनी बढ़ेगी अल्पकालीन लाभ में वृद्धि होगी और पार्टनरशिप में शुरू किये गए काम में भी सफलता मिलेगी। आर्थिक मसलों का संतोषजनक हल ढूंढ सकेंगे। यदि आप नौकरी में हैं तो इस समय आपके सितारे बुलंद हैं। जोखिम भरे साहसी कदम उठाने के लिए अनुकूल है। किस्मत आपके साथ है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके शरीर का निचला हिस्सा कष्ट का कारण रहेगा। विशेष रूप से कमर और घुटनों की समस्याओं के प्रति सावधान रहें।

आश्चर्यजनक बात- आपको होममेकर्स के रूप में जाना जाता है और आप घर का पूरा ध्यान रखेंगे। आप वफादार होते हैं और मुश्किल समय में भी धैर्य धारण करते हैं। आपके संबंध उत्कृष्ट हो जाएंगे।

चेतावनी- यह महत्वपूर्ण है कि आप अपनी प्रगति को लेकर अहंकारी न हो जाएं। जहां तक संभव हो अपने विचार स्पष्ट रखें और अन्य लोगों को समय पर अपने विचार की जानकारी दें। आपको विनम्र नीति अपनानी चाहिए।

शुभ दिन- सोमवार आैर गुरूवार।

शुभ रंग- सफेद, पीला आैर क्रीम। 

पंडित विजय त्रिपाठी विजय ​

chat bot
आपका साथी