16 दिसम्बर को जन्म लेने वालों के लिए इस समय जीवन में प्रेम की लहरें काफी शक्तिशाली हैं

यदि आप का जन्‍म हुआ है 16 दिसंबर को तो आप स्वभाव से गंभीर है और विनम्रता आपके प्रधान लक्षणों में से एक है, ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।

By Molly SethEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 10:58 AM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 08:00 AM (IST)
16 दिसम्बर को जन्म लेने वालों के लिए इस समय जीवन में प्रेम की लहरें काफी शक्तिशाली हैं
16 दिसम्बर को जन्म लेने वालों के लिए इस समय जीवन में प्रेम की लहरें काफी शक्तिशाली हैं

सामान्य फल- अनुमान से अधिक व्यय होगा, परिश्रम बढ़ेगा। विरोधियों और अवरोंधों की प्रधानता रहेगी। निकट संबंधियों से सज्जनता से पेश आयें अन्यथा गलतफहमियां पैदा हो सकती है। दाम्पत्य जीवन शांतिपूर्ण होगा। अस्थायी उपक्रम स्थायी होंगे। विशेष स्नेही जनों से मुलाकात हेगी। मित्र अथवा सगे संबंधियों का सन्देश पत्र आयेगा। संचित धन कोष में वृद्धि से व्यय संबंधी समस्या सुलझेगी। कार्यक्षेत्र में रूकावटें दूर होंगी। शत्रु भय दूर होगा। आप बुद्धिमान सावधान, परिश्रमी, सक्रिय और कर्मठ हैं और साथ में जुटकर काम करने वाले भी। आप स्वभाव से गंभीर है और विनम्रता आपके प्रधान लक्षणों में से एक है।  

आपकी कार्यशैली- आपमें सेवाभाव काफी है और आपमें कर्तव्य का प्रबल बोध भी रहता है। आपमें नेतृत्व करने की क्षमता होती है। आप अच्छे खिलाड़ी हैं, शिकार के शौकीन हैं और आपको आउटडोर जीवन पसंद है इसलिए आपको इनसे जुड़े व्यवसाय भी रास आएंगे। सतत् परिश्रम से आपको सफलता मिलती है, जो लम्बे ओर कठोर श्रम का परिणाम होती है। 

प्रेम रोमांस- अक्सर आपको और आपके पार्टनर का यह एहसास होगा कि आपके सोचने का तरीका कितना मिलता-जुलता है। इस बात की संभावना है कि किसी के साथ आपका प्रबल आकर्षण हो जाए, परन्तु आपका प्रेम स्थाई या स्थिर नहीं रहता। कुल मिलाकर इस समय आपके जीवन में प्रेम की लहरें काफी शक्तिशाली हैं। आपका जीवनसाथी चंचल हो सकता है ।

बिजनेस और आर्थिक स्थिति- सामान्य तौर पर अगर आप निर्णय लेने से पहले सावधानीपूर्वक परिस्थितियों का आंकलन कर लें तो आप आगे आने वाले समय में अपनी स्थिति का सुदृढ़ बना लेंगे। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और बिजनेस में चतुर हैं। आप अपने दम पर पैसा कमाते हैं, आपको पैसा किसी लाटरी या पैतृक संपत्ति से नहीं मिलता। अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों ही दृष्टियों से आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। आमतौर पर आप अपनी किस्मत खुद बनाते हैं और अपनी सफलता की कहानी खुद लिखते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपके अधिकारी खुश रहेंगे। आपके साथ काम करने वाले आपकी राह में बाधाएं डालेंगे, परन्तु आप सभी बाधाओं को पार कर लेंगे। 

स्वास्थ्य- आप जोड़ों के दर्द से ग्रस्त हो सकते हैं। आपको लिवर की समस्या भी हो सकती है, जो आपके निराशा के मूड के कारण होती है। आपको तनाव से बचना चाहिए। लीवर आपके शरीर का कमजोर हिस्सा है और आपको इसका खास ख्याल रखना होगा।

आश्चर्यजनक बात- आपका घर सुरूचिपूर्ण होना चाहिए। आपको फूल पौधे लगाना अच्छा लगता है। घर में बहुत सी क्राकरी और कबर्ड भी आपको पसंद हैं। आप संगीत और लाइटिंग भी पसंद करते हैं।

चेतावनी- आप सिर्फ उन्नति करने का लक्ष्य ही न बनाएं, बल्कि उसके आगे जाने का भी इरादा रखें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो आप संभावना भरे समय को व्यर्थ गवां रहे हैं। 

शुभ दिन- रविवार और गुरूवार।

शुभ रंग- सफेद, नारंगी और पीला।

पं. विजय त्रिपाठी विजय

chat bot
आपका साथी