15 दिसम्बर को जन्म लेने वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

यदि आप का जन्‍म हुआ है 15 दिसंबर को तो आप साहसी स्वतंत्र और आसानी से दोस्त बनाते हैं और उनसे प्रेम करते हैं, ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।

By Molly SethEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 10:25 AM (IST) Updated:Sat, 15 Dec 2018 10:25 AM (IST)
15 दिसम्बर को जन्म लेने वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा
15 दिसम्बर को जन्म लेने वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

सामान्य फल- महत्वपूर्ण चर्चाओं का अवसर मिलेगा। ज्ञानवर्धन के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा। धन प्राप्ति के लिए आश्वासन मिलेंगे। स्वास्थय का ध्यान रखें। अशान्त व उद्विग्न रहकर भी बाह्य व्यवहार में नाटकीय प्रसन्नता का प्रदर्शन करते रहेंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे,  आचरण की पवित्रता से भाग्योन्नति, पारिवारिक व्यस्तता पर ध्यान देंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अध्ययन कार्य में सफलता, जमीन-जायजाद का लाभ मिलेगा। मान सम्मान भी बढ़ेगा। आपमें से ज्यादातर लोग बहुत सी गतिविधियों और पूर्ण शांति के विरोधाभासी तालमेल को पसंद करते हैं। आमतौर पर आप आदर्श मेजबान होते हैं। 

आपकी कार्यशैली- आप सामान्यतः बहुत प्रतिभाशाली कुलीन और परिष्कृत होते हैं, मिलने जुलने के शौकीन होते हैं। आप अपने घर को अपनी पसंद के हिसाब से जमाने का शौक भी रखते हैं और किताबों में बताए गए तरीके आपको पसंद नहीं आते। आप सत्यवादी हैं और अपना वादा निभाते हैं। आप साहसी स्वतंत्र और आसानी से दोस्त बनाते हैं और उनसे प्रेम करते हैं। 

प्रेम और रोमांस- इसलिए आप प्रेम को तो अधिक महत्व देते ही हैं, इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि वह औरों से हट कर हो। अपने जीवनसाथी को चुनने के मामले में आप भावुक कम और आदर्शवादी ज्यादा होते हैं। आप प्रेम करते हैं परन्तु चूंकि आप अपने प्रेम का इजहार नहीं करते इसलिए लोग यह समझ बैठते हैं कि आपको प्रेम नहीं है। 

बिजनेस और आर्थिक स्थिति- आप लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। यह समय आपके कैरियर और बिजनेस के लिए बहुत ही अच्छा है और इसमें आप तेजी से प्रगति कर सकते हैं। आप न सिर्फ ज्यादा मेहनत से काम कर पाएंगे, बल्कि अधिक मन लगाकर भी काम कर सकेंगे। शुरूआती समय में हो सकता है कि आप सफल न हों, आपको सफलता अधेड़ अवस्था के बाद ही मिलेगी। पैंतीस वर्ष की उम्र तक आर्थिक कैरियर में आपको बहुत से झटकों का सामना करना पड़ेगा, परन्तु सफलता आपको अवश्य मिलती है। यदि आप नौकरी में हैं तो संबंधों के मामलें में सतर्कता लाभप्रद है। आगे आपको सम्मान समृद्धि और उच्च पद का प्रतिनिधित्व करना है।  

स्वास्थ्य- आप नर्वस रोगों का शिकार हो सकते हैं। आपकी राशि का स्वामित्व नितंबों, घुटनों और मांसपेशीय तंत्र पर है। हर परिवर्तन को संदेह की नजर से नहीं देखें, पर यदि किसी बीमारी का शक हो तो जांच करवा कर अवश्य देखें।

आश्चर्यजनक बात- आपमें प्रबल सिक्सथ सेंस होता है और अगर आप दूसरों की सलाह के बजाए अपने अनुसार काम करेंगे तो ज्यादा सफल होंगे। किसी की बात सुने जरूर मगर निर्णय सोच समझ कर ही लें तो बेहतर रहेगा। 

चेतावनी- आपमें निराशा और हताशा के मूड का शिकार होने की प्रवृत्ति होती है। आपको शराब और मादक द्रव्यों से दूर रहना चाहिए। आपको शर्त लगाने सट्टेबाजी और जुए से दूर रहना चाहिए।

शुभ दिन- रविवार और शनिवार।

शुभ रंग- ग्रे, काला, नीला, और ब्राउन।

पं. विजय त्रिपाठी विजय 

chat bot
आपका साथी