01 दिसंबर को जन्म लेने वालों को नई रणनीतियां बनाने से अच्छे परिणाम मिलेंगे

यदि आप का जन्‍म हुआ है 01 दिसंबर को तो आपकी मुस्कुराहट सामने वाले का सहज ही दिल जीत लेती है, ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।

By Molly SethEdited By: Publish:Sat, 01 Dec 2018 10:50 AM (IST) Updated:Sat, 01 Dec 2018 10:50 AM (IST)
01 दिसंबर को जन्म लेने वालों को नई रणनीतियां बनाने से अच्छे परिणाम मिलेंगे
01 दिसंबर को जन्म लेने वालों को नई रणनीतियां बनाने से अच्छे परिणाम मिलेंगे

सामान्य फल- अपनी रुचियों के हिसाब से आप नई दिशाओं में जाने का फैसला करेंगे। आपके कंधे चौड़े और हड्डियां बड़ी होंगी, इसके बावजूद आप काफी आकर्षक होंगे और आपका शारीरिक रूप रंग मनोहारी होगा। आप ऐसे काम हाथ में नहीं लेंगे जो आपको पसंद नहीं है। इसके बजाए आप इंतजार करेंगे और पूरी तैयारी करने बाद ही कोई काम शुरू करेंगे। आपमें से ज्यादातर लोग नई लय से काम करेंगे और अपने लिये नए लक्ष्य बनाएंगे। आपकी मुस्कुराहट सामने वाले का सहज ही दिल जीत लेती है।

आपकी कार्यशैली- आपको आउटडोर जीवन पसंद है आपमें नाटकीय प्रतिभा भी होती है। आपमें दृढ़ इच्छाशक्ति है और आप मेहनती हैं। आप एकांतप्रिय भी हैं और आपमें धैर्य भी काफी है। आमतौर पर आप दयालु मानवतावादी और उदार होंगे। आपका मस्तिष्क चौकन्ना होगा और आप अधिक ज्ञान हासिल करने के लिए जिज्ञासु होंगे। आपकी नजर में धर्म और दर्शन सुंदरता और सद्भाव के द्योतक हैं, जिसमें पूरी मानव जाति के लिए प्रेम हैं और सेवा करने का ध्येय है।

प्रेम रोमांस- आपका जीवन औरों से हटकर व प्रेरणादायक होता है। आपमें प्रचुर अंतर्ज्ञान और अतिन्द्रिय शक्तियां होंगी, चूंकि आप बहुत आदर्शवादी होते हैं, इसलिए आपको अपने विवाहित जीवन में कई समझौते करने पड़ेगे चाहे, आपका पार्टनर आपकी कसौटियों पर पूरी तरह से खरा न उतरे।  आप अपने प्रयासों में निरंतर लगे रहते हैं।

बिजनेस और आर्थिक स्थिति- आर्थिक दृष्टि से आपको अक्सर कई परेशानियों का सामना करना होगा। इसका कारण आपके खर्च आपकी आमदनी से ज्यादा होंगे। आपको इस तरफ ध्यान देना चाहिए। आपकी प्रबल इच्छा होती है कि आपके पास दूसरा घर भी हो जैसे देहात में भी घर हो। नई रणनीतियां बनाने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे, आप अपनी आमदनी या पूंजी का बुद्धिमानी से उपयोग करें। नौकरी कर रहे लोगों के अपने कर्मचारियों से संबंध बहुत अच्छे रहेंगे, परन्तु सावधान रहना चाहिए कि आपके कर्मचारी सहयोगी आपको आर्थिक नुकसान न पहुंचा दें।

स्वास्थ्य- लीवर आपके शरीर का कमजोर हिस्सा है और आपको एक साथ अधिक खाने की आदत छोड़ देना चाहिए।

आश्चर्यजनक बात- जिन लोगों से आपकी हाल ही प्रगाढ़ता हुई है वे आपके लिए अधिक लाभकारी होंगे। आपमें अभिनय प्रतिभा भी होती है और आप स्टेज से जुडे़ व्यवसायों में भी सफल हो सकते हैं।

चेतावनी- आपको निर्णय पर पहुंचने में दूसरों की सलाह के बजाए अपने स्वयं के अंतर्ज्ञान और तर्कशक्ति पर भरोसा करना चाहिए। एकदम किसी पर भरोसा भले ही न करें, मगर रस्सी को सांप बनाने की गलती भी न करें।

शुभ दिन- रविवार, और शुक्रवार।

शुभ रंग- ग्रे, काला, नीला, और ब्राउन।

पंडित विजय त्रिपाठी विजय ​

chat bot
आपका साथी