कैलास मानसरोवर यात्रा 8 जून से शुरू

कैलास यात्रा आठ जून से शुरू होगी। इस बार कुल 18 दल कैलास मानसरोवर के दर्शन के लिए जाएंगे और हर दल में 60-60 यात्री रहेंगे। यात्रा का समापन नौ सितंबर को होगा। पहला जत्था 12 जून को पहुचेगा काठगोदाम। 18 जत्थे जायेंगे। सिक्किम के नाथुला से जायेंगे 5 दल।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2015 03:45 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 03:46 PM (IST)
कैलास मानसरोवर यात्रा 8 जून से शुरू

उत्तराखंड। कैलास यात्रा आठ जून से शुरू होगी। इस बार कुल 18 दल कैलास मानसरोवर के दर्शन के लिए जाएंगे और हर दल में 60-60 यात्री रहेंगे। यात्रा का समापन नौ सितंबर को होगा। पहला जत्था 12 जून को पहुचेगा काठगोदाम। 18 जत्थे जायेंगे। सिक्किम के नाथुला से जायेंगे 5 दल।

प्रथम दल के यात्री आठ जून को दिल्ली में एकत्र होंगे। नौ जून को मेडिकल परीक्षण के बाद 10 जून को दिल्ली आईटीबीपी बेस अस्पताल में भी यात्रियों का मेडिकल होगा। 11 जून को वीजा की जांच होगी और फीस जमा कराई जाएगी। 12 जून की सुबह यात्री काठगोदाम होते हुए अल्मोड़ा पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि 60-60 यात्रियों के कुल 18 दल इस बार कैलास मानसरोवर की यात्रा करेंगे।

पैदल रास्ते की मरम्मत के लिए सीमा सड़क संगठन और लोनिवि के मजदूर लगाए जा रहे हैं। भोजन और आवास की व्यवस्था पिछले वर्षों की तरह इस बार भी कुमाऊं मंडल विकास निगम ही करेगा। कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले हर दल के सदस्यों को आने-जाने में 201 किलोमीटर का पैदल सफर और 1698 किलोमीटर यात्रा वाहनों से करनी पड़ेगी। पैदल यात्रा मार्ग पिथौरागढ़ जिले में पड़ता है। यात्री दिल्ली से चलने के ठीक 26 दिन बाद ही घर पहुंचेंगे।

1981 से अब तक 388 दलों मैं 13534 श्रद्धालु गए शिव के धाम। कुमाऊँ मंडल विकास निगम कराता है यह यात्रा।

विदेश मंत्रालय ने कैलास मानसरोवर का कार्यक्रम जारी किया है, अभी यह यात्रा सिर्फ उत्तराखंड मार्ग से होती थी, केंद्र सरकार की पहल से इस बार यात्रा के उत्तराखंड के अतिरिक्त सिक्किम के नाथुला से भी रास्ता खोल दिया गया है। सिक्किम मार्ग से यात्रा करने पर उत्तराखंड के मुकाबले दो दिन का कम समय लगेगा। लेकिन इसके लिए श्रृद्धालुओं को 20 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगे। सिक्किम के नाथुला र्दे से कैलास मानसरोवर जाने वाले यात्राियों को कुल एक लाख सत्तर हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इसके मुकाबले उत्तराखंड से कैलास जाने वाले यात्राियों को केवल डेढ़ लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

chat bot
आपका साथी