जगन्नाथ यात्रा से भक्तिरस में डूबी हिल्सक्वीन

इस्कान संस्था ने शनिवार को श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रथ यात्रा का आरंभ जिलाधीश कार्यालय से हुआ और लोअर बाजार से शेरे पंजाब व माल रोड होती हुई डीसी ऑफिस पर संपन्न हुई। इसमें एसडी स्कूल के विद्यार्थियों ने आकर्षक झांकियां निकाली और नृत्य प्रस्तुत किए। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे की धुन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

By Edited By: Publish:Sun, 28 Oct 2012 02:45 PM (IST) Updated:Sun, 28 Oct 2012 02:45 PM (IST)
जगन्नाथ यात्रा से भक्तिरस में डूबी हिल्सक्वीन

शिमला, जागरण संवाद केंद्र। इस्कान संस्था ने शनिवार को श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रथ यात्रा का आरंभ जिलाधीश कार्यालय से हुआ और लोअर बाजार से शेरे पंजाब व माल रोड होती हुई डीसी ऑफिस पर संपन्न हुई। इसमें एसडी स्कूल के विद्यार्थियों ने आकर्षक झांकियां निकाली और नृत्य प्रस्तुत किए। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे की धुन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इससे पूर्व सुबह 10 से 12 बजे तक श्रीकृष्ण मंदिर गंज बाजार में विशेष पूजा अर्चना के साथ छप्पन भोग तथा महा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेशों से कई आध्यात्मिक भक्तों ने भाग लिया। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण मृदंग तथा करताल के साथ स्वामी नृत्य था, जो विदेशी भक्तों ने रथ के सामने पेश किया। इस्कान संस्था के अध्यक्ष के अनुसार श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन शिमला में पहली बार किया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी