ऐसी मान्‍यता है कि ये कुछ शगुन बताते हैं कि होने वाला है कहीं से धन लाभ

यह शगुन है क‌ि आपके घर में बड़ी खुशी आने वाली है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे ही कुछ और शगुन हैं जो आपको धन लाभ का संकेत देते हैं।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 22 Oct 2016 10:28 AM (IST) Updated:Sat, 22 Oct 2016 03:38 PM (IST)
ऐसी मान्‍यता है कि ये कुछ शगुन बताते हैं कि होने वाला है कहीं से धन लाभ

शगुन और अपशगुन की अपनी एक मान्यता है जो हर समाज में क‌िसी न क‌िसी बात को लेकर मान्य है। जबक‌ि देखा जाए तो इनका भी अपना एक व‌िज्ञान है। दरअसल प्रकत‌ि में नकारात्मक और सकारात्मक उर्जा का संचार बना रहता है। जब वक्त आपका अच्छा चल रहा होता है तो आपके आस-पास सकारात्मक उर्जा का संचार बढ जाता है और प्रकृत‌ि क‌िसी न क‌िसी रूप में लाभ का संकेत देती है ज‌िसे शगुन माना जाता है जैसे अचानक गायों का आपके घर के आस-पास आकर बैठना शुरु कर देना। यह शगुन है क‌ि आपके घर में बड़ी खुशी आने वाली है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे ही कुछ और शगुन हैं जो आपको धन लाभ का संकेत देते हैं।

जेब से अचानक पैसे का ग‌िरना।

हल्दी लगा पैसा कहीं से म‌िलना।

कौआ उड़ता हुआ आकर अचानक पैर को छूकर चला जाए।

मोर की आवाज सुनाई देना। माना जाता है क‌ि तीन बार मोर की आवाज कानों में आए तो यह धन लाभ का सूचक होता है।

यात्रा पर जाते समय पक्ष‌ियों का झुंड द‌िखना कार्य में सफलता और लाभ का सूचक होता है।

घर में दो मुंह के सांप का आना।

दीपावली की रात ब‌िल्ली का घर में आना।

दायीं आंख की ऊपरी पलकों का फड़कना बताता है क‌ि लाभ और शुभ समाचार म‌िलने वाला है।

इस दिवाली अमीर बनने के लिए जल्द हटा दें घर की ये चीजें

इस दीपावली 131 साल बाद आया है ये राजयोग, इस तरह घर-घर बरसेगी लक्ष्मी

chat bot
आपका साथी