Aaj Ka Rashifal 2 February 2023: वृषभ राशि वालों को होगा धन लाभ, वहीं ये लोग खानपान को लेकर रहें सतर्क

Aaj Ka Rashifal 2 February 2023 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है। क्योंकि ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से हर राशि के जातकों को धन लाभ और तरक्की मिलेगी।

By Shivani SinghEdited By: Publish:Thu, 02 Feb 2023 12:00 AM (IST) Updated:Thu, 02 Feb 2023 04:40 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 2 February 2023: वृषभ राशि वालों को होगा धन लाभ, वहीं ये लोग खानपान को लेकर रहें सतर्क
Aaj Ka Rashifal 2 February 2023: गुरुवार का राशिफल

नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 2 February 2023:  माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। आज का दिन काफी खास है। क्योंकि आज धृति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही ग्रहों के राजा सूर्यदेव मकर राशि में विराजमान है। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से कई राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। इसके साथ ही कई राशियों के लोग कार्यक्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहें। जानिए  के. ए. दुबे पद्मेश जी से कैसा रहेगा राशि के अनुसार गुरुवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि से सहयोग मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।    

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में प्रगति होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। खासतौर से मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक श्रम करने की आवश्यकता है।  

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।  

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता या पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

चली आ रही समस्या का समाधान होगा। विरोधी परास्त होंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। अपनों से ही तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।  

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है।  

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। खानपान में सावधानी रखें। भाई-बहन का सहयोग रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक दबाव रहेगा। वैराग्य की स्थिति बनेगी। आराध्य के प्रति आस्था बढ़ेगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।    

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।      

chat bot
आपका साथी