Aaj Ka Rashifal 15 Jan 2022: तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ है, कार्य में सफलता मिलेगी तथा आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

Aaj Ka Rashifal 15 January 2022 पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 15 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग।

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 09:30 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 15 Jan 2022: तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ है, कार्य में सफलता मिलेगी तथा आत्मविश्वास में होगी वृद्धि
Horoscope Today: तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ है, कार्य में सफलता मिलेगी तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी

Aaj Ka Rashifal 15 January 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग –

आज की ग्रह स्थिति: 15 जनवरी, 2022 शनिवार पौष मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: शनि प्रदोष।

राशिफल - 

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। नए संबंध बनेंगे।

वृष: मंगल का परिवर्तन ऋण की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या: आर्थिक योजना फलीभूत होगा। रचनात्मक कायरें मंे सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों मंे मजबूती आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तुला: मंगल का परिवर्तन पुरुषार्थ को मजबूत करेगा। दांपत्य जीवन में सुधार करेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वाणी पर संयम न रखने से रिश्ते बिगड़ सकते हंै। संयम बरतें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु: मंगल शुक्र की युति दांपत्य जीवन को सुखमय बनाएगी। रिश्ते मजबूत होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।

मकर: मंगल शुक्र आपकी राशि से बारहवें होगा जिस कारण से आपके लिए कुछ समस्या आ सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

कुंभ: मंगल शुक्र की युति कलात्मक, सृजनात्मक कार्य की दिशा में सफलता देगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिल सकता है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

chat bot
आपका साथी