31 मई 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन भागदौड़ रहेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 31 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Publish:Thu, 30 May 2019 10:51 AM (IST) Updated:Fri, 31 May 2019 06:15 AM (IST)
31 मई 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन भागदौड़ रहेगी
31 मई 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन भागदौड़ रहेगी

 राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत।

राशिफल

मेष: दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

वृष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद व उत्साहवर्धक होगा।

मिथुन: बुध का परिवर्तन पारिवारिक सुख और सहयोग देने वाला है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों में नई योजना को बल मिलेगा।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में नई योजना को बल मिलेगा। नई व्यावसायिक योजना बना सकते हैं।

सिंह: धार्मिक या मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यश, कीर्ति और सम्मान मिलेगा।

कन्या: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। किसी अधिकारी के कारण तनाव भी मिल सकता है। सचेत रहना होगा।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यो में रुचि लेंगे।

वृश्चिक: बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी अपेक्षित है, धन हानि की आशंका है। सतर्कता बरतकर आर्थिक नुकसान से बचा जा सकता है।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति की संभावना है।

मकर: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। घरेलू कार्यो में व्यस्त रह सकते हैं।

कुंभ: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। आपसी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी