31 मार्च 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 31 मार्च 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 31 Mar 2020 05:00 AM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 05:24 AM (IST)
31 मार्च 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
31 मार्च 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री अन्नपूर्णा सप्तमी।

राशिफल

मेष: अधिक विश्वास या उधार दिया गया रुपया कष्टकारी हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष: महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी।

मिथुन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन मन अशांत रहेगा। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। चल या अचल संपत्ति में समझौते की स्थिति सुखद होगी। विवाद से बचें।

कन्या: उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर: व्यर्थ की उलझन व तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में जोखिम न उठाएं। उपहार या सम्मान मिल सकता है।

कुंभ: धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी