30 जनवरी 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों की चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं 30 जनवरी 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 30 Jan 2020 05:00 AM (IST) Updated:Thu, 30 Jan 2020 08:11 AM (IST)
30 जनवरी 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों की चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
30 जनवरी 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों की चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: बसंत पंचमी।

राशिफल

मेष: भावुकता पर नियंत्रण रखें। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में अधिक परिश्रम करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

वृष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। याज्ञा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मिथुन: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा, लेकिन गुप्त शत्रु से तनाव मिल सकता है।

कर्क: व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला: सांस्कृतिक या मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मकर: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। फिर भी मन अशांत रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

कुंभ: पारिवारिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में कुछ अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि का योग है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी