29 जुलाई 2020 का राशिफल: सिंह राशि वाले आज इन 2 बातों से रहें सतर्क, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग। आज पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 29 जुलाई 2020 का राशिफल।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2020 06:27 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 02:23 PM (IST)
29 जुलाई 2020 का राशिफल: सिंह राशि वाले आज इन 2 बातों से रहें सतर्क, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
29 जुलाई 2020 का राशिफल: सिंह राशि वाले आज इन 2 बातों से रहें सतर्क, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर

राशिफल

मेष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन यात्रा के समय सचेत रहें। दूसरे से सहयोग लेने मे सफलता मिलेगी। 

वृष: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने मे सफल होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा में सफलता मिलेगी। 

मिथुन: ऋणात्मक विचारों पर नियंत्रण रखें। यात्रा देशाटन को टालें। रोग या विरोधी तनाव का कारण होगा। खाने-पीने मे सावधानी बरतें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: मित्र या रिश्तेदार के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक मामलों मे सफलता मिलेगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में भी सफलता मिल सकती है।

सिंह: जीवनीशक्ति बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन जोखिम न उठाएं। गुरु और शनि दोनों ही वक्री हैं, विरोधी और रोग को बढ़ावा देंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

कन्या: आर्थिक योजना को बल मिलेगा। भाई या बहन से विवाद न करें। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: आपको लगता है कि आपके साथ अन्याय हो रहा है, जबकि ऐसा सच नहीं है। ऋणात्मक चिंतन पर अंकुश लगाएं। स्वास्थ्य एवं परिवार के प्रति ईमानदार रहें। 

वृश्चिक: आपकी राशि पर अपना ही चंद्रमा है, जिस कारण से भावुकता में नियंत्रण रखें। ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे मानसिक या शारीरिक पीड़ा मिले।

धनु: रिश्तों में तनाव आ सकता है। आपकी राशि का स्वामी गुरु वक्री है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मकर: आपकी राशि पर शनि की साढ़े-साती चल रही है। छाया दान करना हितकर होगा। क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण अवश्य रखें। व्यावसायिक मामलों में सफलता मलेगी।

कुंभ: व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक दबाव बढ़ेगा, लेकिन घर का मुखिया या संबंधित अधिकारी के सहयोग से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं। 

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कष्टदायी हो सकती है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी