27 अक्टूबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों का किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 27 अक्टूबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Publish:Thu, 24 Oct 2019 01:48 PM (IST) Updated:Sun, 27 Oct 2019 09:17 AM (IST)
27 अक्टूबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों का किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी
27 अक्टूबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों का किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: दीपावली।

राशिफल

मेष: पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेगा। खान-पान में सावधानी रखें।

वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी, लेकिन गुप्त शत्रु से सावधान रहें।

कर्क: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक उत्सव में सम्मलित होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास भलीभूत होंगे। पारिवारिक उत्सव में सुख मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तुला: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है।

धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मकर: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक उत्सव में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे।

मीन: कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी