26 फरवरी 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं 26 फरवरी 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 04:41 PM (IST)
26 फरवरी 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
26 फरवरी 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

राशिफल

मेष: भावुकता में नियंत्रण रखें। अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिलेगा। भागदौड़ भी रहेगी। पिता या धर्म गुरु से सहयोग मिल सकता है।

वृष: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन पड़ोसी या पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मिथुन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

कर्क: महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है, लेकिन शिक्षा प्रतियोगिता की सफलता के लिए आर्थिक परिश्रम करें।

सिंह: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन कुछ पारिवारिक तनाव भी मिल सकता है।

कन्या: मौसम के रोग से सचेत रहें। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। मांगलिक या सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। राजनीतिक मामलों में भी सफलता मिलेगी।

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रोजगार की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

वृश्चिक: कोई ऐसी घटना हो सकती है, जो आपके हित में न हो। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मकर: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक स्थिति में सुधार होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संबंधों में निकटता आएगी।

कुंभ: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संबंधों में निकटता आएगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी