24 सितंबर 2020 का राशिफल: कन्या राशि वाले लाल वस्तुओं का दान करें, आपके लिए कल्याणकारी हो सकता है

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 24 सितंबर 2020 का राशिफल।जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग। किन राशि के लोगों के लिए आज का दिन रहेगा शानदार किसको रहना है सतर्क?

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:11 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 07:12 AM (IST)
24 सितंबर 2020 का राशिफल: कन्या राशि वाले लाल वस्तुओं का दान करें, आपके लिए कल्याणकारी हो सकता है
ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं।

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज की भद्रा: प्रात: 07:25 बजे तक।

राशिफल

मेष: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

मिथुन: ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, सतर्क रहें। मधुर संबंध बनेंगे।

कर्क: भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संबंधित अधिकारी या पिता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता अथवा धर्म गुरु का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कन्या: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाल चीजों का दान आपके लिए हितकर होगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रह सकते हैं।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: केतु महत्वाकांक्षी बनाकर तनाव देगा। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मधुर संबंध बनेंगे।

धनु: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन सतर्क रहकर यात्रा करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कुंभ: स्वास्थ्य में सुधार होगा। रोग और शत्रु पराजित होंगे। यात्रा से बचें। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। यश, कीर्ति और उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रंहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी