24 मई 2019 का राशिफल: कन्या राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 24 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Publish:Wed, 22 May 2019 02:57 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 06:15 AM (IST)
24 मई 2019 का राशिफल: कन्या राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी
24 मई 2019 का राशिफल: कन्या राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी

 राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

विशेष: षष्ठी तिथि की वृद्धि।

राशिफल

मेष राशि (Aries): राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संबंधों में निकटता आएगी। लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिलेगा।

वृष राशि (Taurus): धर्मगुरु या पिता से सहयोग लेने में सफल होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini): शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क राशि (Cancer): जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह राशि (Leo): विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

कन्या राशि (Virgo): पारिवारिक प्रतिष्ठा मिलेगी। अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra): जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio): रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

धनु राशि (Sagittarius): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार या अधिकारी से तनाव मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius): किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces): संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी