19 दिसंबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों को नई नौकरी मिल सकती है, पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 19 दिसंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 19 Dec 2019 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 19 Dec 2019 08:14 AM (IST)
19 दिसंबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों को नई नौकरी मिल सकती है, पारिवारिक जीवन सुखमय होगा
19 दिसंबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों को नई नौकरी मिल सकती है, पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

विशेष: बुध अस्त पूर्व में।

राशिफल

मेष: विरोधी सक्रिय रहेगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। कारोबार में निवेश करने से बचें।

वृष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मबल में वृद्धि होगी।

मिथुन: संतान की शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

सिंह: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। नई नौकरी या उद्योग की दिशा में सफलता मिलेगी।

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

तुला: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। निवेश करना लाभप्रद रहेगा। चल या अचल संपत्ति की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन शनि की साढ़ेसाती तनाव देगी। खान-पान में संयम बरतें।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाने की संभावना है।

कुंभ: व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक समस्या भी बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

मीन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी