19 अगस्त 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों को चल या अचल संपत्ति के मामले में लाभ, निमार्ण कार्य में सफलता

Horoscope Today आज भाद्रपद अमावस्या पर जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 19 अगस्त 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 19 Aug 2020 06:22 AM (IST) Updated:Wed, 19 Aug 2020 11:00 AM (IST)
19 अगस्त 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों को चल या अचल संपत्ति के मामले में लाभ, निमार्ण कार्य में सफलता
19 अगस्त 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों को चल या अचल संपत्ति के मामले में लाभ, निमार्ण कार्य में सफलता

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12 बजे से 01 बजकर के 30 मिनट तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्नानदान की अमावस्या।

विशेष: शक्ति पूजा।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृष: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रसास सार्थक होगा।

मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, फिर भी मन का अज्ञात भय तनाव देगा। लम्बी यात्रा की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्कता के साथ ही यात्रा करें।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें।

सिंह: किसी कार्य के सम्पन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है, लेकिन राजनीतिक महात्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहें।

तुला: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: व्यावसायिक कार्यों मे सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

धनु: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। निमार्ण या शोध कार्य की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में लाभ होगा।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। चल या अचल संपत्ति के मामले में प्रगति होगी। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उत्तेजना में कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी