18 मई 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों के रचनात्मक प्रयास सफल होंगे, लेकिन अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 18 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Publish:Thu, 16 May 2019 05:02 PM (IST) Updated:Sat, 18 May 2019 06:15 AM (IST)
18 मई 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों के रचनात्मक प्रयास सफल होंगे, लेकिन अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे
18 मई 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों के रचनात्मक प्रयास सफल होंगे, लेकिन अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: वैशाखी पूर्णिमा।

आज की भद्रा: पूर्वाह्न 10:11 बजे से अपराह्न 03:23 बजे तक।

विशेष: चतुर्दशी तिथि क्षय।

मेष राशि (Aries): लंबी यात्रा का योग है। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष राशि (Taurus): उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा भी संभव है।

मिथुन राशि (Gemini): अंगारक योग स्वास्थ्य और व्यवसाय को प्रभावित कर सकता है। वाणी पर संयम रखें। जल दान करें। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क राशि (Cancer): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

सिंह राशि (Leo): बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिक या धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे।

कन्या राशि (Virgo): आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

तुला राशि (Libra): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio): संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

मकर राशि (Capricorn): शारीरिक कष्ट, बीमारी या ऑपरेशन की स्थिति आ सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मबल में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces): गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन पड़ोसी के कारण तनाव मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी