16 जुलाई 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन धन हानि की आशंका है

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 16 जुलाई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Publish:Fri, 12 Jul 2019 01:05 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2019 06:15 AM (IST)
16 जुलाई 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन धन हानि की आशंका है
16 जुलाई 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन धन हानि की आशंका है

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार: आषाढ़ी पूर्णिमा, महात्मा वेद व्यास जन्मोत्सव, गुरु पूर्णिमा।

आज की भद्रा: दोपहर 02:25 बजे तक।

विशेष: खंडग्रास चंद्र ग्रहण (सायं 04:40 बजे से)

राशिफल

मेष: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

वृष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मिथुन: धन हानि की आशंका है। शाही खर्च से बचना होगा। व्यय अधिक होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। रोजी-रोटी की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा, लेकिन मौसम के रोगों के प्रति सचेत रहें।

कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

वृश्चिक: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

धनु: संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मकर: सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोग और विरोधी सक्रिय रहेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।

कुंभ: धन व्यय होगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी