14 जून 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों को गज केसरी योग व्यावसायिक सफलता देगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 14 जून 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Publish:Tue, 11 Jun 2019 01:02 PM (IST) Updated:Fri, 14 Jun 2019 06:15 AM (IST)
14 जून 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों को गज केसरी योग व्यावसायिक सफलता देगा
14 जून 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों को गज केसरी योग व्यावसायिक सफलता देगा

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत।

राशिफल

मेष राशि (Aries): स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन अथवा मनोरंजन के लिए प्रवास का योग है। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव भी मिल सकता है।

वृष राशि (Taurus): दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। गज केसरी योग व्यावसायिक सफलता देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini): आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सरकारी स्तर पर रुपये का लेन-देन सतर्कता पूर्वक करें, जबकि ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer): संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मांगलिक या अन्य उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo): कोई ऐसी घटना हो सकती है, जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़ा पद, पुरस्कार या किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता आदि के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo): भाई से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra): गज केसरी योग आर्थिक समृद्धि देगा, प्रतिष्ठा देगा, पद देगा। उस दिशा में प्रयास करें, लेकिन स्वधर्मी विरोध भी करेंगे और उनसे तनाव भी मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio): स्वजाति से तनाव मिलेगा। अहंकार पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। व्यावसायिक योजना में व्यस्तता बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius): आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn): संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius): उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

मीन राशि (Pisces): पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी