13 अक्टूबर 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन व्यर्थ की उलझनें भी रहेंगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 13 अक्टूबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 06:11 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 11:22 AM (IST)
13 अक्टूबर 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन व्यर्थ की उलझनें भी रहेंगी
13 अक्टूबर 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन व्यर्थ की उलझनें भी रहेंगी

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 01:39 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्नानदान की पूर्णिमा।

राशिफल

मेष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन वाणी पर संयम रखें। वाणी पर संयम न रखने से रिश्तों में तनाव आ सकता है।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनों से अचानक भेंट होगी।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

कन्या: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने मित्र से भेंट होगा।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसी घटना घटित हो सकती है, जो आपके हित में न हो। व्यावसायिक मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता है।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करेंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पुराने मित्र से भेंट होगी।

कुंभ: रिश्तों में सुधार होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी