11 अक्टूबर 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में प्रगति होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 11 अक्टूबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Publish:Wed, 09 Oct 2019 04:14 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 07:51 AM (IST)
11 अक्टूबर 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में प्रगति होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
11 अक्टूबर 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में प्रगति होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत। 

राशिफल

मेष: पारिवारिक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। कष्टदायी स्थिति से गुजरना पड़ सकता है।

 वृष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। 

मिथुन: पारिवारिक जीवनन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। 

कर्क: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। वाद-विवाद से बचें। 

कन्या: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

तुला: संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। 

वृश्चिक: धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में प्रगति होगी। सार्वजनिक कार्य में रुचि लेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

धनु: अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

मकर: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। 

मीन: धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में लाभ मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी