11 मार्च 2020 का राशिफल: सिंह रा​शि वालों के मैत्री संबंध मधुर होंगे, आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं 11 मार्च 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 11 Mar 2020 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 11 Mar 2020 08:52 AM (IST)
11 मार्च 2020 का राशिफल: सिंह रा​शि वालों के मैत्री संबंध मधुर होंगे, आर्थिक पक्ष भी  मजबूत होगा
11 मार्च 2020 का राशिफल: सिंह रा​शि वालों के मैत्री संबंध मधुर होंगे, आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: भातृ द्वितीया, भैय्या दूज।

आज की भद्रा: रात्रि 01:47 बजे से 12 मार्च की मध्याह्न 12:00 बजे तक।

राशिफल

मेष: बहन या भाई का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोटी की दिशा में कुछ नया प्रयास सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में सचेत रहें।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पड़ोसी या मित्र से तनाव मिल सकता है, जबकि पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

कर्क: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति फलदायी होगी।

सिंह: मैत्री संबंध मधुर होंगे। बहन या भाई से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

तुला: भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। भाई या बहन का सहयोग मिलेगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

मकर: पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन आर्थिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मीन: धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। बहन या भाई का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी