11 जनवरी 2020 का राशिफल: सिंह रा​शि वालों के बिगड़े काम बनेंगे, धन और सम्मान में वृद्धि होगी

Horoscope Today 11 जनवरी 2020 का दिन आपके लिए क्या लेकर आ रहा है। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानें अपना राशिफल।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 05:00 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 08:45 AM (IST)
11 जनवरी 2020 का राशिफल: सिंह रा​शि वालों के बिगड़े काम बनेंगे, धन और सम्मान में वृद्धि होगी
11 जनवरी 2020 का राशिफल: सिंह रा​शि वालों के बिगड़े काम बनेंगे, धन और सम्मान में वृद्धि होगी

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से प्रात: 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: माघ मास प्रारंभ।

राशिफल:

मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में और अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।

वृष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना आपके लिए लाभप्रद रहेगा।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

सिंह: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

कन्या: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

तुला: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंट होगी।

वृश्चिक: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

धनु: संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

मकर: शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। फिलहाल व्यापार में निवेश न करें।

कुंभ: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक श्रम करना होगा।

मीन: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी