10 दिसंबर 2019 का राशिफल: कन्या रा​शि वालों के बिगड़े काम भी बनेंगे, बिजनेस में सफलता मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 10 दिसंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 11:02 AM (IST)
10 दिसंबर 2019 का राशिफल: कन्या रा​शि वालों के बिगड़े काम भी बनेंगे, बिजनेस में सफलता मिलेगी
10 दिसंबर 2019 का राशिफल: कन्या रा​शि वालों के बिगड़े काम भी बनेंगे, बिजनेस में सफलता मिलेगी

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: पिशाच मोचन चतुर्दशी।

राशिफल

मेष: नए अनुबंध अथवा नई नौकरी की दिशा में चल रहा प्रयास सफल हो सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन-लाभ होगा।

वृष: भावुकता पर नियंत्रण रखें। धोखा या छल हो सकता है। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने की आशंका है, इसलिए सजग रहें।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से अचानक भेंट होगी।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

सिंह: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार या जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

कन्या: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बिगड़े कार्य बनेंगे।

तुला: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। मांगलिक या सांस्कृतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

वृश्चिक: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावासायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। खान-पान में संयम बरतें।

धनु: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। उदर विकार या चर्म रोग के प्रति सचेत रहें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। यात्रा पर जाने की संभावना है।

मकर: व्यावसायिक व्यस्तता रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सानिध्य प्राप्त होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी