06 मार्च 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा, बिजनेस में भी सफलता मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं 06 मार्च 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 06 Mar 2020 05:00 AM (IST) Updated:Fri, 06 Mar 2020 08:24 AM (IST)
06 मार्च 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा, बिजनेस में भी सफलता मिलेगी
06 मार्च 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा, बिजनेस में भी सफलता मिलेगी

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: अमालकी एकादशी, रंगभरी एकादशी।

आज की भद्रा: पूर्वाह्न 11:48 बजे तक।

रा​शिफल

मेष: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है।

वृष: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक उत्सव में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन शिक्षा की दिशा में अधिक परिश्रम करना होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सृजन, निर्माण, शोध आदि के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कन्या: कुछ स्वास्थ्य की समस्याएं रहेंगी। आर्थिक तनाव भी मिलेगा, लेकिन चले आ रहे कार्य यथावत रहेंगे। राजनेता या पिता से सहयोग मिलेगा।

तुला: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है। संबंध प्रगाढ़ होंगे।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है।

धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष का प्रभाव बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी