05 नवंबर 2019 का राशिफल: तुला राशि वाले प्रगति के लिए आंवले के वृक्ष लगाएं और पूजा करें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 05 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 05:04 PM (IST) Updated:Tue, 05 Nov 2019 08:58 AM (IST)
05 नवंबर 2019 का राशिफल: तुला राशि वाले प्रगति के लिए आंवले के वृक्ष लगाएं और पूजा करें
05 नवंबर 2019 का राशिफल: तुला राशि वाले प्रगति के लिए आंवले के वृक्ष लगाएं और पूजा करें

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: अक्षय नवमी।

विशेष: पंचक सायं 04:47 बजे से 10 नवंबर को सायं 05:19 बजे तक। नवमी तिथि

एवं धनिष्ठा नक्षत्र वृद्धि।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है।

वृष: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

मिथुन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आंवले के वृक्ष का पूजन करें, वह आपके लिए हितकर होगा। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। आंवले का पूजन आपके लिए हितकर होगा। कम से कम दो आंवले के वृक्ष लगाएं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

तुला: प्रगति के लिए आंवले के वृक्ष लगाएं और आंवले की पूजा करें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक: पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ सकती है।

धनु: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिल सकता है।

मकर: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

कुंभ: निरोग रहने के लिए आंवले के वृक्ष लगाएं और आंवले का पूजन करें। व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मीन: संतान के कारण चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा की स्थिति सुखद रहेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी