04 जुलाई 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के बिजनेस प्लान सफल हो सकते हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सतर्क रहें

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 04 जुलाई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 05:00 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 09:10 AM (IST)
04 जुलाई 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के बिजनेस प्लान सफल हो सकते हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सतर्क रहें
04 जुलाई 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के बिजनेस प्लान सफल हो सकते हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सतर्क रहें

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: व्रत की पूर्णिमा।

आज की भद्रा: प्रात: 11:34 बजे से रात्रि 10:55 बजे तक।

राशिफल

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन अज्ञात भय से मन ग्रसित हो सकता है। भय को मन से दूर करें। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है।

वृष: व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। किसी के मामले में हस्तक्षेप न करें। जितना संभव हो अपनी प्रगति की दिशा में श्रम करें।

मिथुन: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आपको अपनी प्रशंसा सुनने को मिलेगी। संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा।

कर्क: भागदौड़ की स्थिति रहेगी। यात्रा देशाटन से बचें। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव की स्थिति आ सकती है।

सिंह: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। धार्मिक कार्य में सफलता मिल सकती है।

कन्या: धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन कुछ पारिवारिक तनाव भी मिल सकता है।

तुला: बुद्धि कौशल से बिगड़ा हुआ कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गुरु की कृपा मिल सकती है।

वृश्चिक: कुटुंब का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

धनु: धार्मिक कार्य में धर्म गुरु का सहयोग मिल सकता है। देव दर्शन भी संभव है, लेकिन आर्थिक मामलों में तनाव रहेगा।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ का धन व्यय होगा और आपका अहंकार रिश्तों में तनाव दे सकता है।

कुंभ: धर्म गुरु या उच्च अधिकारी के कृपा पात्र होंगे। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता से भी सहयोग लेने में सफल होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद। 

chat bot
आपका साथी