02 सितंबर 2020 का राशिफल: मिथुन रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 02 सितंबर 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 02 Sep 2020 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2020 06:41 AM (IST)
02 सितंबर 2020 का राशिफल: मिथुन रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी
02 सितंबर 2020 का राशिफल: मिथुन रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्नान-दान की पूर्णिमा।

श्राद्ध: पूर्णिमा श्राद्ध एवं प्रतिपदा श्राद्ध प्रात: 10:52 बजे के बाद।

विशेष: पंचक।

रा​शिफल

मेष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आधीनस्थ कर्मचारी भाई या पड़ोसी से वैचारिक मतभेद हो सकते है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मिथुन: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। पिता या उच्च अधिकारी का प्रोत्साहन रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, यद्यपि दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।

कन्या: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें। राजनीतिक महात्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। झगड़े या दुर्घटना से बचें। सतर्क रहें।

धनु: उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। राजनीतिक सहयोग लेने में भी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक स्तर पर सहयोग से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रयास सफल होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी