Happy Sawan Purnima 2020: सावन पूर्णिमा पर भेजें ये शुभकामना संदेश, मिलेगी भोलेनाथ की कृपा

Happy Sawan Purnima 2020 सावन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की आराधना के साथ आप अपने प्रियजनों और शुभचिंतकों को सावन पूर्णिमा की बधाई संदेश भेजें।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:18 AM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 08:45 AM (IST)
Happy Sawan Purnima 2020: सावन पूर्णिमा पर भेजें ये शुभकामना संदेश, मिलेगी भोलेनाथ की कृपा
Happy Sawan Purnima 2020: सावन पूर्णिमा पर भेजें ये शुभकामना संदेश, मिलेगी भोलेनाथ की कृपा

Happy Sawan Purnima 2020: आज सावन की पूर्णिमा तिथि है। आज का दिन इस माह का अंतिम दिन है। श्रावण पूर्णिमा के दिन व्रत रखने, पूजा करने का विशेष महत्व होता है। राजा दशरथ के बाण से जब श्रवण कुमार का देहांत हो गया तो उन्होंने उनके माता-पिता को वचन दिया था कि वे श्रावणी के श्रवण पूजा का प्रचार प्रसार करेंगे। इसके बाद से ही प्रत्येक श्रावण पूर्णिमा को श्रवण पूजा का विधान बन गया। आज श्रावण पूर्णिमा का दिन इसलिए भी विशेष है क्योंकि आज सावन का अंतिम सोमवार है। इस वर्ष सावन माह का प्रारंभ सोमवार से हुआ था और इसका समापन भी सोमवार से हो रहा है। आज श्रावण पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का भी त्योहार मनाया जा रहा है। श्रावण पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की आराधना के साथ आप अपने प्रियजनों और शुभचिंतकों को श्रावण पूर्णिमा की बधाई संदेश भेजें।

श्रावण पूर्णिमा की शुभकामनाएं

1. आज है श्रावण की पूर्णिमा,करें भोलेबाबा की पूजा,

संसार में नहीं उनके जैसा कोई दूजा,

करेंगे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरा।

श्रावण पूर्णिमा की बधाई

2. ओम नम: शिवाय

ओम महेश्वराय नम:

ओम शंकराय नम:

ऊँ रुद्राय नम:

ह्रीं ओम नमः शिवाय ह्रीं

Happy Shravan Purnima 2020

3. सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं,

अनादि शिव हैं, ओंकार शिव हैं,

शिव ही ब्रह्म, शिव ही शक्ति हैं।

श्रावण पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

4. शिव की शक्ति, शिव की भक्ति, खुशी की बहार मिले,

श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर, जिंदगी में नई शुरुआत मिले।

Happy Shravan Purnima 2020

5. नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय।

नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नमः शिवायः।।

श्रावण पूर्णिमा की अनंत शुभकामनाएं।

6. आज है सावन का पावन सोमवार, 

करिए भोलेनाथ महादेव का जाप,

उनकी कृपा से धुल जाते हैं सारे पाप

सावन के अंतिम सोमवार एवं सावन पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

7. शिव की महिमा है अपरम्पार,

करते हैं सब जीवों का उद्धार,

शिवशंभु की कृपा सब पर बरसती रहे,

आपके जीवन में आएं खुशियां हजार।

सावन पूर्णिमा की अनंत शुभकामनाएं

8. आज है सावन का अंतिम सोमवार,

भोलेनाथ को अर्पित करें भांग, धतूरा और मदार,

शिव जी करें आपका बेड़ा पार। 

सावन पूर्णिमा 2020 की बधाई। 

chat bot
आपका साथी