Happy Birthday Mahima Chaudhry: यह महादशा महिमा के जीवन में ला सकती हैं खुशियां, जानें क्या कहती है इनकी राशि

Happy Birthday Mahima Chaudhry बॉलिवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी का आज 47वां जन्मदिन है। इनका जन्म 13 सितंबर 1973 को दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल में हुआ था।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 09:44 AM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 09:44 AM (IST)
Happy Birthday Mahima Chaudhry: यह महादशा महिमा के जीवन में ला सकती हैं खुशियां, जानें क्या कहती है इनकी राशि
Happy Birthday Mahima Chaudhry: यह महादशा महिमा के जीवन में ला सकती हैं खुशियां, जानें क्या कहती है इनकी राशि

Happy Birthday Mahima Chaudhry: बॉलिवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी का आज 47वां जन्मदिन है। इनका जन्म 13 सितंबर 1973 को दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल में हुआ था। इनके पति का नाम बॉबी मुखर्जी था। ज्योतिष के मुताबिक, इनका जन्म सिंह लग्न और कुम्भ राशि में हुआ था। साथ ही इनका जन्म नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद का तृतीय चरण है। आइए जानते हैं कि महिमा चौधरी की कुंडली इनके बारे में क्या कहती है। लेकिन उससे पहले हम उन सभी लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं जो 13 सितंबर को महिमा चौधरी के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री ने बताया, महिमा चौधरी की कुंडली में वर्तमान में केतु की विंशोत्तरी महादशा में बुध की अंतर्दशा चल रही है। अक्टूबर 2020 से 20 वर्ष के लिए शुक्र की महादशा आरम्भ होगी। इनकी कुण्डली में लग्न का स्वामी, लग्नस्थ है। कुम्भ राशि का स्वामी, शनि, 11 वें भाव में केतु के साथ बैठकर, सप्तम भाव में स्थित चंद्रमा के साथ विषयोग बना रहा है। राहु, पंचम भाव में है। मंगल, नवमेंश होकर अपनी ही राशि में स्थित है। मकर का गुरु, षष्ट भाव में हैं। शुक्र, तृतीय भाव में अपनी राशि, तुला में स्थित है। बुध भी, कन्या राशिगत होकर दूसरे भाव में बैठा है। सप्तम भाव गड़बड़ होने से वैवाहिक सुख नहीं मिल पाया। प्रतिभा सम्पन्न होने के बावजूद भी उन्हें जीवन में उचित अवसर, समय पर नहीं मिल पाए। शुक्र की महादशा उनके जीवन में खुशियां ला सकती हैं।

सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। इस राशि के महिमा नाम की लड़कियां किसी के अधीन नहीं रह सकते। महिमा नाम का राशि स्वामी सूर्य एवं शुभ अंक 1 है। महिमा नाम का ग्रह स्वामी सूर्य है। इसलिए महिमा नाम की लड़कियां अपने ग्रह स्वामी की तरह किसी की बात न मानकर अपने मन की चलाना पसंद करती हैं। सिंह राशि के जातकों की सबसे बड़ी कमजोरी यह होती है कि अगर आप उनकी थोड़ी भी प्रशंसा कर दें तो वह आपकी हर बात मान लेंगे। यह कमजोरी सिंह राशि के लोगों के लिए घातक भी साबित हो सकती है। इसके इलावा सिंह राशि के लोगों को आय से ज्यादा खर्च करने की बहुत बुरी आदत होती है क्योंकि सिंह राशि के लोगों को अच्छे और महंगे कपड़े पहनना बड़े घर में रहना और दोस्तों को मेंहंगे उपहार देने की आदत होती है।

डिस्क्लेमर-

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेंदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''  

chat bot
आपका साथी