Happy Birthday Bhumi Pednekar: तो इसलिए हैं भूमि इतनी कामयाब, जानें क्या कहती है इनकी कुंडली

Happy Birthday Bhumi Pednekar दम लगा के हइशा से चर्चा में आईं भारतीय फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का आज 30वां जन्मदिन है। इनका जन्म 18 जुलाई 1989 को मुंबई में हुआ था।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 18 Jul 2020 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 18 Jul 2020 09:14 AM (IST)
Happy Birthday Bhumi Pednekar: तो इसलिए हैं भूमि इतनी कामयाब, जानें क्या कहती है इनकी कुंडली
Happy Birthday Bhumi Pednekar: तो इसलिए हैं भूमि इतनी कामयाब, जानें क्या कहती है इनकी कुंडली

Happy Birthday Bhumi Pednekar: दम लगा के हइशा से चर्चा में आईं भारतीय फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का आज 30वां जन्मदिन है। इनका जन्म 18 जुलाई 1989 को मुंबई में हुआ था। दम लगा के हइशा फिल्म में संध्या के रूप में इन्हें फिल्‍म फेयर के बेस्‍ट फीमेल डेब्‍यू का अवॉर्ड मिला। इनके पिता का नाम सतीश और मां का नाम सुमित्रा है। उपलब्ध जानकारी अनुसार, इनका जन्म लग्न सिंह और राशि धनु है। तो चलिए जानते हैं कि इनकी राशि इनके बारे में क्या कहती है। साथ ही साथ आज हम उन सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं, जो भूमि पेडनेकर के साथ 18 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

पण्डित दयानन्द शास्त्री जी के अनुसार, भूमि पेडनेकर का जन्म लग्न सिंह तथा जन्म राशि धनु हैं। इनका जन्म पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के चतुर्थ चरण में हुआ था। शुक्र की महादशा जन्म के समय से ही थी। फरवरी 2016 से इन पर राहु की विंशोत्तरी महादशा चल रही है। इसमें बृहस्पति की अन्तर्दशा चल रही है। इनकी जन्म कुंडली के पंचम भाव में चन्द्र शनि की युति मिलकर विष योग बना रहे हैं। वहीं, सप्तम भाव में कुम्भ राशि में राहु बैठा है। 11वे भाव में मिथुन राशि मे बृहस्पति बैठा है।

भूमि पेडनेकर के 12वें भाव में कर्क राशि में सूर्य, बुध, मंगल एबम शुक्र स्थित है। यहसन बुधादित्य योग बना हुआ हैं। यहां पर मंगल, शुक्र और बुध स्थित है। इन्हीं के चलते भूमि को ग्लेमर और एक्टिंग फील्ड से जुड़ने का मौका मिला। कई हिट फिल्मे देने के बाद अभी और ख्याति बाकी है। अपने क्रोध पर काबू रखने के लिए विष योग परिहार हेतु भी कोशिश करनी चाहिए।

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'' 

chat bot
आपका साथी