Guru-Rahu Yuti 2023: गुरु-राहु की युति से इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं मुसीबतें

Guru Rahu Yuti 2023 अप्रैल महीने में गुरु और राहु ग्रह की युति होगी। जिसके कारण गुरु चांडाल योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में गुरु चांडाल योग को बहुत ही अशुभ माना जाता है। इस योग के कारण कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

By Shantanoo MishraEdited By: Publish:Mon, 06 Feb 2023 02:04 PM (IST) Updated:Mon, 06 Feb 2023 02:04 PM (IST)
Guru-Rahu Yuti 2023: गुरु-राहु की युति से इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं मुसीबतें
Guru Rahu Yuti 2023: गुरु-राहु की युति से इन राशियों को रहना होगा सतर्क।

नई दिल्ली, अध्यात्मिक डेस्क | Guru Rahu Yuti 2023 Effect, Guru Chandal Yoga: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि प्रत्येक ग्रह एक निर्धारित समय के बाद राशि-परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें कि 22 अप्रैल 2023 को गुरु ग्रह मीन राशि से प्रस्थान करके मेष राशि में गोचर करेंगे। लेकिन इसी राशि में राहु ग्रह भी उपस्थित है, जिसके कारण गुरु चांडाल योग का निर्माण होगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु चांडाल योग को अशुभ और नुकसानदायक योग माना जाता है। इस योग के निर्माण से विभिन्न राशियों के जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। ऐसे में गुरु-राहु युति का प्रभाव भी सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में सतर्क रहने की आवश्यकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरु चांडाल योग के कारण आर्थिक और कार्यक्षेत्र में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आइए जानते हैं-

कर्क राशि

गुरु राहु की युति के कारण कर्क राशि के जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपका शत्रु समस्याएं पैदा कर सकता है या कार्यक्षेत्र पर वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गुरु चांडाल योग की अवधि में वाणी पर संयम रखें और सावधानी से चलाएं।

मिथुन राशि

गुरु चांडाल योग के कारण मिथुन राशि के जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में जातक निवेश से बचें और शेयर बाजार या लॉटरी में सोच-समझकर पैसा लगाएं, धनहानि के संकेत मिल रहे हैं। आय में कमी आ सकती और तनाव का सामना कर सकते हैं।

मेष राशि

गुरु और राहु ग्रह की युति के कारण मेष राशि के जातकों को धन हानी के कारण हो सकती है। आत्मविश्वास में गिरावट के भी संकेत दिख रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यस्थल पर सतर्क रहें क्योंकि किसी अधिकारी या साथी से वाद-विवाद हो सकता है। इसके साथ नए निवेश से बचें।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

chat bot
आपका साथी