बाबा बर्फानी के दर्शन को पहुंचे राज्यपाल एनएन वोहरा

आज से शुरू हो रहे अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन लिए पहुंचे।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 02 Jul 2016 12:32 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jul 2016 12:51 PM (IST)
बाबा बर्फानी के दर्शन को पहुंचे राज्यपाल एनएन वोहरा

जम्मू। आज से शुरू हो रहे अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन लिए पहुंचे। हेलीकॉप्टर से पवित्र गुफा पहुंचे एनएन वोहरा को बाबा बर्फानी की ध्वजा भेंट की गई। इसके बाद राज्यपाल के हाथ लगावाकर मंदिर प्रशासन ने गुफा का ताला खोला और पुजारी ने विधि विधान से बाबा बर्फानी की गुफा में राज्यपाल को पूजा करवाई।

राज्यपाल एनएन वोहरा को मंदिर की चुनरी भी भेंट की गई। मंदिर में राज्यपाल ने बाबा बर्फानी की आरती की और इसके साथ ही यहां पूजा का शुभारंभ अर्थात बाबा बर्फानी के दर्शनों का सिलसिला शुरू हो गया। आज से शुरू हुई बाबा अमरनाथ की ये पवित्र यात्रा श्रावण पूर्णिमा तक चलेगी।

chat bot
आपका साथी